1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अब इन 8 वंदे भारत ट्रेनों के लिए स्टेशन पहुंचने से सिर्फ 15 मिनट पहले बुक करें टिकट, जानें रूट्स की जानकारी

अब इन 8 वंदे भारत ट्रेनों के लिए स्टेशन पहुंचने से सिर्फ 15 मिनट पहले बुक करें टिकट, जानें रूट्स की जानकारी

 Edited By: Alok Kumar
 Published : Aug 04, 2025 10:47 am IST,  Updated : Aug 04, 2025 10:47 am IST

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब वे 8 वंदे भारत ट्रेन में यात्रा से 15 मिनट पहले तक टिकट की बुकिंग कर पाएंगे। रेलवे ने इसके लिए अपने PRS में बदलाव किया है।

Vande Bharat Train - India TV Hindi
वंदे भारत ट्रेन Image Source : PTI

वंदे भारत ट्रेनों से सफर करने वाले रेलवे यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब वे 8 वंदे भारत ट्रेन का टिकट स्टेशन पहुंचने से सिर्फ 15 मिनट पहले तक बुक कर पाएंगे। रेलवे यात्रियों को यह सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रेलवे ने अपने यात्री आरक्षण प्रणाली (PRS) में बदलाव किए हैं। रेलवे के इस कदम का उद्देश्य यात्रियों को सहूलियत देना और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए मार्ग में पड़ने वाले स्टेशनों पर बिना किसी परेशानी के बुकिंग को सुव्यवस्थित करना है। रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, नए नियम के तहत, वंदे भारत ट्रेनों में खाली सीटें अब रास्ते के स्टेशनों पर करंट बुकिंग के लिए उपलब्ध होंगी, जिससे यात्रियों को काफी लाभ होगा और ट्रेन में यात्रियों की संख्या भी बढ़ेगी।

अब इन 8 वंदे भारत ट्रेनों में 15 मिनट पहले तक बुकिंग संभव

  1. ट्रेन संख्या 20631 – मंगलुरु सेंट्रल से तिरुवनंतपुरम सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस
  2. ट्रेन संख्या 20632 – तिरुवनंतपुरम सेंट्रल से मंगलुरु सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस
  3. ट्रेन संख्या 20627 – चेन्नई एगमोर से नागरकोइल वंदे भारत एक्सप्रेस
  4. ट्रेन संख्या 20628 – नागरकोइल से चेन्नई एगमोर वंदे भारत एक्सप्रेस
  5. ट्रेन संख्या 20642 – कोयंबटूर से बेंगलुरु कैंट. वंदे भारत एक्सप्रेस
  6. ट्रेन संख्या 20646 – मंगलुरु सेंट्रल से मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस
  7. ट्रेन संख्या 20671 – मदुरै से बेंगलुरु कैंट. वंदे भारत एक्सप्रेस
  8. ट्रेन संख्या 20677 – डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से विजयवाड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस

144 वंदे भारत ट्रेन अभी चल रही

वर्तमान में, देश के विभिन्न रेलवे मार्गों पर कुल 144 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें सभी मार्गों पर 100 प्रतिशत से अधिक क्षमता के साथ चल रही हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार (30 जुलाई, 2025) को लोकसभा में बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 और 2025-26 (जून, 2025 तक) में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में कुल ऑक्यूपेंसी 102.01% और 105.03% है। आने वाले समय में और नए रूट्स पर वंदे भारत ट्रेन चलाने की योजना है। वंदे भारत ट्रेन रेल यात्रियों को कम समय में सुगम यात्रा करा रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा