1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. नए साल पर हवाई या​​त्रियों की संख्या घटकर रह गई आधी! जनवरी में 64.08 लाख ने किया सफर

नए साल पर हवाई या​​त्रियों की संख्या घटकर रह गई आधी! जनवरी में 64.08 लाख ने किया सफर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 18, 2022 04:25 pm IST,  Updated : Feb 18, 2022 04:25 pm IST

जनवरी 2022 में स्पाइसजेट, इंडिगो, विस्तार, गो फर्स्ट, एयर इंडिया और एयरएशिया इंडिया के भार कारक क्रमश: 73.4 फीसदी, 66.6 फीसदी, 61.6 फीसदी, 66.7 फीसदी, 60.6 फीसदी और 60.5 फीसदी थे।

Airport- India TV Hindi
Airport Image Source : PTI

Highlights

  • जनवरी में लगभग 64.08 लाख घरेलू यात्रियों ने हवाई यात्रा की
  • दिसंबर में यात्रा करने वाले 1.12 करोड़ लोगों की तुलना में 43 प्रतिशत कम
  • लोड फैक्टर दिसंबर की तुलना में जनवरी में सभी भारतीय एयरलाइंस के लिए घट गया

कोरोना महामारी के कारण देश में हवाई यात्रियों की संख्या में जोरदार कमी दर्ज की गई है। भारतीय विमानन नियामक ने शुक्रवार को कहा कि जनवरी में लगभग 64.08 लाख घरेलू यात्रियों ने हवाई यात्रा की, जो दिसंबर में यात्रा करने वाले 1.12 करोड़ लोगों की तुलना में 43 प्रतिशत कम है।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने अपने मासिक बयान में कहा कि यात्री भार कारक (लोड फैक्टर), दिसंबर की तुलना में जनवरी में सभी भारतीय एयरलाइंस के लिए घट गया। भार कारक से विमान में यात्रियों की संख्या का पता चलता है। बयान के मुताबिक जनवरी 2022 में स्पाइसजेट, इंडिगो, विस्तार, गो फर्स्ट, एयर इंडिया और एयरएशिया इंडिया के भार कारक क्रमश: 73.4 फीसदी, 66.6 फीसदी, 61.6 फीसदी, 66.7 फीसदी, 60.6 फीसदी और 60.5 फीसदी थे।

दूसरी ओर विभिन्न विमानन कंपनियों के लिए दिसंबर में यह आंकड़ा 80 से 74 प्रतिशत के बीच था। बयान में कहा गया कि कोविड-19 महामारी के चलते भारत और अन्य देशों में लगाए गए यात्रा प्रतिबंधों के कारण यात्रियों की संख्या में कमी हुई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा