1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अनूठी प्रेम कहानी वाले कपल्स के लिए मुफ्त में वियतनाम घूमने का मौका, सिर्फ करना होगा ये काम

अनूठी प्रेम कहानी वाले कपल्स के लिए मुफ्त में वियतनाम घूमने का मौका, सिर्फ करना होगा ये काम

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Jan 12, 2024 06:00 pm IST,  Updated : Jan 12, 2024 06:09 pm IST

भारतीय कपल्‍स को अपनी अनूठी प्रेम कहानी को वियतजेट की वेबसाइट पर साझा करना होगा। इसके बाद उसमें से 50 कपल्स का चयन किया जाएगा, जिन्हें मुफ्त में फ्लाइट का टिकट दिया जाएगा। एयरलाइन अभी हर हफ्ते भारत के 5 प्रमुख शहरों में 35 राउंड-ट्रिप फ्लाइट्स चला रही है।

वियतनाम घूमने का मौका- India TV Hindi
वियतनाम घूमने का मौका Image Source : FILE

अनूठी प्रेम कहानी वाले कपल्स के लिए मुफ्त में वियतनाम घूमने का मौका है। दरअसल, वियतजेट ने अपने यात्रियों के लिए खास ऑफर्स की घोषणा की है। एयरलाइंस ने 'लव कनेक्‍शन 2024' शुरू किया है। इस स्कीम का लक्ष्‍य उन भारतीय कपल्‍स को 50 मुफ्त फ्लाइट्स टिकट का तोहफा देना है, जिनकी अनूठी प्रेम कहानी रही है। टिकट हर बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार (GMT+7) को ऑफिशियल वेबसाइट और वियतजेट मोबाइल ऐप पर उपलब्‍ध होंगे। इस साल एयरलाइन दोनों देशों के यात्रियों को सांस्कृतिक और पर्यटन की सैर कराएगा। 

कपल्स को करना होगा ये काम 

भारतीय कपल्‍स को अपनी अनूठी प्रेम कहानी को वियतजेट की वेबसाइट पर साझा करना होगा। इसके बाद उसमें से 50 कपल्स का चयन किया जाएगा, जिन्हें मुफ्त में फ्लाइट का टिकट दिया जाएगा। एयरलाइन अभी हर हफ्ते भारत के 5 प्रमुख शहरों में 35 राउंड-ट्रिप फ्लाइट्स चला रही है। यह शहर हैं मुंबई, नई दिल्‍ली, अहमदाबाद, कोच्चि और तिरुचिरापल्‍ली। एयरलाइन टिकट की चार अलग-अलग श्रेणियां हैं-बिजनेस, स्‍काईबॉस, डीलक्‍स और इको। बिजनेस क्‍लास टिकट में वियतजेट के विमान ए330 पर यात्रा का लुभावना अनुभव मिलता है। इसमें खास फायदे रहते हैं, जैसे कि प्राइवेट चेक-इन काउंटर्स, बिजनेस लाउन्जेज, प्राइवेट केबिन्‍स, कॉकटेल सर्विसेस और वियतनाम के फो थिन, बान्‍ह मी जैसे विशेष व्‍यंजनों का लुत्फ़ उठाने का मौका। फ्लाइट्स में खासतौर से तैयार भारतीय वेजीटेरियन डिशेज के विकल्‍प भी मिलते हैं।

सिर्फ 5555 रुपये में टिकट लेने का मौका 

भारत और वियतनाम के बीच व्‍यापार, पर्यटन एवं सांस्‍कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए यह एयरलाइन्स सस्ते टिकट की पेशकश कर रहा है, जिसकी कीमत सिर्फ 5555 रुपये (*) से शुरू होती है। इसके अलावा, अभी से लेकर 16 जनवरी, 2024 तक यात्री “SBBUIN” कोड का इस्‍तेमाल कर बिजनेस क्‍लास और स्‍काईबॉस टिकट की कीमतों में तुरंत 20% की छूट पा सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा