1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. OYO को IPO लाने से पहले लगा बड़ा झटका, Softbank ने वैल्यूएशन में 20 फीसदी की कटौती की

OYO को IPO लाने से पहले लगा बड़ा झटका, Softbank ने वैल्यूएशन में 20 फीसदी की कटौती की

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Oct 05, 2022 01:30 pm IST,  Updated : Oct 05, 2022 01:30 pm IST

इससे पिछले महीने ओयो की वित्तीय रिपोर्ट आने के बाद निजी बाजार में कंपनी के शेयर का मूल्य बढ़कर 94 रुपये प्रति शेयर हो गया था।

OYO- India TV Hindi
OYO Image Source : FILE

अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की तैयार कर रही आतिथ्य एवं यात्रा प्रौद्योगिकी कंपनी ओयो को बड़ा झटका लगा है। निजी बाजार में कंपनी की मूल्यांकन गिरकर करीब 6.5 अरब डॉलर रह गई है। इस साल 30 सितंबर को समाप्त हुए हफ्ते में निजी बाजार में कंपनी के करीब 12.3 लाख शेयरों की बिक्री हुई जबकि इससे पहले के हफ्ते में 1.6 लाख से अधिक शेयर बिके थे। एक सूत्र ने बताया कि निवेशकों ने ओयो के शेयर तब बेचने शुरू कर दिए जब इसके सबसे बड़े निवेशक सॉफ्टबैंक ने अपने बहीखातों में आतिथ्य मंच का मूल्यांकन 20 फीसदी घटाकर 2.7 अरब डॉलर कर दिया।

निवेशकों ने शेयर बेचना शुरू किया

इससे पिछले महीने ओयो की वित्तीय रिपोर्ट आने के बाद निजी बाजार में कंपनी के शेयर का मूल्य बढ़कर 94 रुपये प्रति शेयर हो गया था। हालांकि सॉफ्टबैंक के ओयो का मूल्यांकन कम आंकने के बाद निवेशकों ने शेयर बेचना शुरू कर दिए जिससे इसका मूल्यांकन करीब 13 फीसदी गिरकर 81 रुपये प्रति शेयर हो गया। ओयो ने पिछले महीने शेयर बाजारों को बताया था कि 30 जून 2022 को खत्म तीन महीने की अवधि में उसे 1,459.32 करोड़ रुपये का राजस्व मिला। कंपनी ने आईपीओ के जरिए 8,430 करोड़ रुपये जुटाने के लिए पिछले वर्ष अक्टूबर में सेबी के पास मसौदा दस्तावेज दाखिल करवाए थे।

ओयो ओयो ने जून तिमाही में 1,459 करोड़ का राजस्व

होटल और यात्रा प्रौद्योगिकी कंपनी ओयो ने अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 1,459.32 करोड़ रुपये की आय अर्जित की। कंपनी ने शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा कि 30 जून को समाप्त तिमाही में उसकी कर पूर्व समायोजित आय (ईबीआईटीडीए) 7.27 करोड़ रुपये रही। ओयो ने सेबी को दी जानकारी में कहा, ‘‘30 जून, 2022 को समाप्त तीन महीने की अवधि के लिए ग्राहकों के साथ अनुबंध से हमारा राजस्व 1,459.32 करोड़ रुपये रहा।’’ नियामकीय सूचना के अनुसार, वित्त वर्ष 2021-22 में ग्राहकों के साथ अनुबंध से प्राप्त राजस्व 4,781.4 करोड़ रुपये, वित्त वर्ष 2020-21 में 3,961.65 करोड़ रुपये और 2019-20 में 13,168.15 करोड़ रुपये तथा 2018-19 में 6,329.74 करोड़ रुपये था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा