1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सिर्फ ₹3240 में हवाई सफर कर सकेंगे यात्री, इस राज्य की कैबिनेट ने 17.97 करोड़ रुपये के बजट को दी मंजूरी

सिर्फ ₹3240 में हवाई सफर कर सकेंगे यात्री, इस राज्य की कैबिनेट ने 17.97 करोड़ रुपये के बजट को दी मंजूरी

 Reported By: Dinesh Mourya Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Aug 13, 2025 10:41 am IST,  Updated : Aug 13, 2025 10:41 am IST

महाराष्ट्र सरकार ने सोलापुर-मुंबई और सोलापुर-पुणे एयर रूट को बढ़ावा देने के लिए 17.97 करोड़ रुपये का बजट तय किया है।

solapur-mumbai flights, solapur-mumbai flight ticket, solapur-mumbai flight ticket price, mumbai-sol- India TV Hindi
3240 रुपये प्रति सीट के रियायती रेट पर हवाई सफर कर सकेंगे यात्री Image Source : STAR AIR

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के लोगों को बेहतर यात्रा सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला किया है। महाराष्ट्र सरकार के मंत्रिमंडल ने सोलापुर-मुंबई और सोलापुर-पुणे एयर रूट पर प्रत्येक सीट के लिए 3240 रुपये की सब्सिडी देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। ये सुविधा 3240 रुपये प्रति सीट के रियायती रेट पर उपलब्ध होगी, जो सेवा की परिचालन लागत का 100% कवर करेगी।

महाराष्ट्र सरकार ने तय किया 17.97 करोड़ रुपये का बजट

महाराष्ट्र सरकार की ये योजना एक साल के लिए लागू होगी और केंद्र की उड़ान (UDAN) स्कीम की तर्ज पर चलाई जाएगी। एयरलाइन कंपनी स्टार एयर को ये सरकारी सहायता मिलेगी, जो सोलापुर-मुंबई और सोलापुर-पुणे के बीच फ्लाइट्स ऑपरेट करती है। महाराष्ट्र सरकार ने सोलापुर-मुंबई और सोलापुर-पुणे एयर रूट को बढ़ावा देने के लिए 17.97 करोड़ रुपये का बजट तय किया है। सरकार के इस कदम से मुंबई-सोलापुर और सोलापुर-पुणे रूट पर हवाई किराये में कमी आएगी और यात्रियों को किफायती कीमतों पर सस्ती टिकट की बड़ी सुविधा मिलेगी।

एक साल के बाद उड़ान योजना के अंतर्गत आ जाएगा सोलापुर एयरपोर्ट 

महाराष्ट्र सरकार कैबिनेट के फैसले में कहा गया है, "राज्य सरकार एक साल के लिए 17.9 करोड़ रुपये के कुल बजट के साथ प्रति सीट 3240 रुपये की वीजीएफ (व्यवहार्यता अंतर वित्तपोषण) सब्सिडी प्रदान करेगी। एक साल के बाद सोलापुर एयरपोर्ट उड़ान योजना के अंतर्गत आ जाएगा और उसके बाद राज्य सरकार उड़ान योजना के दिशानिर्देशों के अनुसार यात्रा किराये का 20% अनुदान देगा और व्यवहार्यता अंतर वित्तपोषण खत्म हो जाएगा।"

महाराष्ट्र में इन रूट पर पहले से ही उड़ान योजना के तहत शुरू हो चुकी हैं फ्लाइट्स

उड़ान योजना के तहत एयरलाइंस को सब्सिडी के साथ 50 प्रतिशत सीटें तय रेट (करीब ₹2500 प्रति घंटे की उड़ान) पर बेचनी होती हैं, जबकि बाकी सीटें सामान्य मार्केट रेट पर उपलब्ध रहती हैं। बताते चलें कि महाराष्ट्र में उड़ान योजना के तहत पहले ही मुंबई-नांदेड़, नासिक-दिल्ली, नांदेड़-हैदराबाद, कोल्हापुर-हैदराबाद और कोल्हापुर-बैंगलोर रूट पर फ्लाइट्स शुरू हो चुकी हैं। इस योजना ने छोटे शहरों की एयर कनेक्टिविटी, टूरिज्म और रोजगार को बढ़ावा दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा