महाराष्ट्र सरकार इन घोषणाओं के जरिए राज्य में कृषि, उद्योग, ग्रामीण विकास और रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर जोर दे रही है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक कार्यक्रम में कहा कि सरकारी कंपनियों और निगमों को लिस्ट करने का ये सही समय है।
महाराष्ट्र सरकार की यह नई योजना राज्य की सहकारी और निजी चीनी मिलों में गुणवत्ता, दक्षता और वित्तीय अनुशासन को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह न केवल मिलों के प्रदर्शन को बेहतर बनाएगी, बल्कि किसानों को समय पर भुगतान और टिकाऊ औद्योगिक प्रथाओं को भी बढ़ावा देगी।
महाराष्ट्र सरकार ने सोलापुर-मुंबई और सोलापुर-पुणे एयर रूट को बढ़ावा देने के लिए 17.97 करोड़ रुपये का बजट तय किया है।
जिला कलेक्टर उन सभी 26.34 लाख लाभार्थियों की डिटेल्स को वेरिफाई करेंगे जिनके लाभ अस्थायी रूप से निलंबित कर दिए गए हैं। अगर वेरिफिकेशन में ये लोग पात्र पाए जाते हैं तो सरकार उन्हें दिया जाने वाला लाभ फिर से शुरू कर देगी।
महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा कि मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में ट्रैवल के लिए रोपवे, पॉड टैक्सी, बाइक टैक्सी और वॉटर ट्रांसपोर्ट के लिए विचार कर रही है, ताकि मुंबई लोकल में यात्रियों की भारी संख्या को कम किया जा सके।
ड्राफ्ट नोटिफिकेशन के मुताबिक, सिर्फ 50 इलेक्ट्रिक बाइक टैक्सियों के बेड़े वाले लाइसेंसधारी ऑपरेटरों को ही काम करने की अनुमति दी जाएगी। बाइक टैक्सी सेवा प्रदाता अपने ऐप में महिला यात्रियों के लिए महिला चालक चुनने की सुविधा प्रदान करेंगे।
राज्य वित्त विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि डीए बढ़ोतरी से करीब 17 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। आदेश में कहा गया है कि संशोधित महंगाई भत्ते पर होने वाले खर्च को सरकारी कर्मचारियों के लिए संबंधित वेतन और भत्ते के मद में आवंटित बजटीय प्रावधानों से पूरा किया जाएगा।
इस ताबड़तोड़ तेजी के बावजूद शक्ति पंप्स के शेयरों का मौजूदा भाव, इसके 52 वीक हाई से नीचे है। कंपनी के शेयरों का 52 वीक हाई 901.00 रुपये और 52 वीक लो 155.17 रुपये है। इससे ये साफतौर पर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी के शेयरों में पिछले 1 साल में किस कदर उछाल दर्ज किया गया है।
देश की प्रमुख ईकॉमर्स कंपनी में से एक फ्लिपकार्ट ( flipkart) अपने पोर्टफोलियो में विकास करने के लिए छोटे उद्योगों को स्थानीय शिल्प कारीगरों के साथ करार कर रही है।
सर्किल दर वह न्यूनतम कीमत होती है, जिससे कम दर पर किसी संपत्ति की खरीद-बिक्री की स्थिति में उसका पंजीकरण नहीं किया जा सकता है।
नरीमन प्वॉइंट में मरीन ड्राइव पर 23-मंजिला टॉवर, वर्ष 2013 तक राष्ट्रीय विमानन कंपनी का मुख्यालय रहा है।
महाराष्ट्र सरकार ने आज स्टार्टअप कंपनियों की मदद के लिए एक ‘सैंडबॉक्स’ योजना की शुरुआत की जिसमें वित्तीय क्षेत्र की प्रौद्योगिकी से जुड़े़ नए नए विचारों को ठोस रूप देने के काम को प्रोत्साहित किया जाएगा।
महाराष्ट्र सरकार ने वैट के साथ 3 रुपए का सूखा उपकर (ड्रॉट सेस) लगाया है। इसके बाद से मुंबई में पेट्रोल सबसे अधिक महंगा हो गया है।
महाराष्ट्र सरकार राज्य के छोटे और सीमांत किसानों को बीज, उर्वरक और कीटनाशक मुफ्त में उपलब्ध कराने की योजना बना रही है।
राज्य में दाल की जरूरत को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र सरकार से तत्काल बफर स्टॉक से 10,000 टन तुअर दाल देने के लिए कहा।
तीन लाख करोड़ रुपए कर्ज के बोझ तले दबी महाराष्ट्र सरकार अब विकास कार्य के लिए विदेशों से चार फीसदी की दर पर पैसा लेने पर विचार कर रही है।
लेटेस्ट न्यूज़