1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Personal Loan लेने का बना रहे हैं प्लान, जानिए HDFC, SBI और ICICI Bank किसमें है सबसे कम ब्याज

Personal Loan लेने का बना रहे हैं प्लान, जानिए HDFC, SBI और ICICI Bank किसमें है सबसे कम ब्याज

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Jan 12, 2024 11:07 pm IST,  Updated : Jan 12, 2024 11:07 pm IST

पर्सनल लोन लेने से पहले आपको सभी बैंकों की ब्याज दर की तुलना करनी चाहिए, जिससे कि आपके अपने लोन पर कम से कम ईएमआई का भुगतान करना पड़े।

Personal Loan- India TV Hindi
Personal Loan Image Source : FILE

पर्सनल लोन लेना आज के समय में काफी आसान हो गया है। अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है तो कोई भी निजी या सरकारी बैंक आसानी से आपकी इनकम के अनुसार पर्सनल लोन दे देता है। लेकिन पर्सनल लोन लेने से पहले किसी भी बैंक की ब्याज दर की तुलना जरूर कर लेनी चाहिए। आज हम इस आर्टिकल में देश के बड़े बैंकों जैसे एसबीआई, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक की ब्याज दर के बारे में बताने जा रहे हैं। 

कौन-सा बैंक दे रहा सबसे कम ब्याज पर लोन? 

एचडीएफसी बैंक: देश के सबसे बड़े निजी एचडीएफसी में पर्सनल लोन पर ब्याज दर 10.50 प्रतिशत से शुरू है। यह अधिकतम 24 प्रतिशत तक जाती है। बैंक में पर्सनल लोन की प्रोसेसिंग फीस 4,999 रुपये है। 

आईसीआईसीआई बैंक: आईसीआईसीआई बैंक में पर्सनल लोन पर न्यूनतम ब्याज दर 10.65 प्रतिशत से शुरू है। बैंक द्वारा अधिकतम 16 प्रतिशत की ब्याज ऑफर की जा रही है। बैंक में पर्सनल लोन की प्रोसेसिंग फीस लोन राशि का 2.5 प्रतिशत है। 

एसबीआई: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई की ओर से 11.15 प्रतिशत से लेकर 14.30 प्रतिशत की ब्याज पर पर्सनल लोन ऑफर किए जा रहे हैं। 

बैंक ऑफ बड़ौदा: बैंक ऑफ बड़ौदा में सरकारी कंर्मचारियों  के लिए पर्सनल लोन 11.90 प्रतिशत से शुरू है। वहीं, कॉरपोरेट कर्मचारियों के लिए लोन 12.40 प्रतिशत से शुरू है। बैंक की ओर से पर्सनल लोन पर अधिकतम ब्याज 16.75 प्रतिशत चार्ज की जा रही है। 

अगर आप कम से कम ब्याज दर पर पर्सनल लोन लेना चाहते हैं तो आपको क्रेडिट स्कोर को 750 से ऊपर रखना होगा। ज्यादा क्रेडिट स्कोर होने पर कम ब्याज के साथ कई तरह की छूट जैसे प्रोसेसिंग फीस में डिस्काउंट आदि भी बैंकों द्वारा ऑफर किया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा