1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पेट्रोल 8.36 रुपये और डीजल 10.39 रुपये प्रति लीटर महंगा, पाकिस्तान ने बढ़ाए तेल के दाम

पेट्रोल 8.36 रुपये और डीजल 10.39 रुपये प्रति लीटर महंगा, पाकिस्तान ने बढ़ाए तेल के दाम

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jul 01, 2025 04:18 pm IST,  Updated : Jul 01, 2025 04:18 pm IST

वित्त विभाग की अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल की कीमत में 8.36 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

pakistan, petrol price in pakistan, diesel price in pakistan, petrol, diesel, petrol price, diesel p- India TV Hindi
पाकिस्तान में 266.79 रुपये प्रति लीटर हुआ पेट्रोल का भाव Image Source : PIXABAY

Petrol Price in Pakistan: पहले से ही भयानक महंगाई का सामना कर रही पाकिस्तानी आवाम को एक बार फिर महंगाई का नया और बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 10.39 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 10.39 रुपये प्रति लीटर बढ़ गई है। नए वित्तीय वर्ष के शुरू होते ही पाकिस्तान सरकार ने लगातार दूसरे पखवाड़े में फ्यूल महंगा कर दिया है, जिससे पड़ोसी देश के आम लोगों पर बेहद बुरा असर पड़ेगा। इससे पहले, पाकिस्तान ने अभी हाल ही में पेट्रोल की कीमत में 4.80 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 7.95 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी।

पाकिस्तान में 266.79 रुपये प्रति लीटर हुआ पेट्रोल का भाव

वित्त विभाग की अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल की कीमत में 8.36 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है, जिससे इसकी नई कीमत 258.43 रुपये से बढ़कर 266.79 रुपये प्रति लीटर हो गई है। हाई-स्पीड डीजल की कीमत में 10.39 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, जिससे इसकी कीमत 262.59 रुपये से बढ़कर 272.98 रुपये प्रति लीटर हो गई है। पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें 1 जुलाई से लागू हो चुकी हैं।

पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर कार्बन लेवी भी बढ़ाया

पाकिस्तानी मीडियो रिपोर्ट के मुताबिक, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ये ताजा बढ़ोतरी ऑयल एंड गैस रेगुलेटरी अथॉरिटी (OGRA) और संबंधित मंत्रालयों की सिफारिशों के बाद की गई है। सरकार ने बताया कि ईंधन की कीमतों में वृद्धि अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझानों में उतार-चढ़ाव के कारण हुई है, जिसने वैश्विक तेल कीमतों को प्रभावित किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर 2.50 रुपये प्रति लीटर कार्बन लेवी भी लगा दिया है। पेट्रोल पर पेट्रोलियम विकास लेवी (पीडीएल) को अब 75.52 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है, जबकि डीजल पर 74.51 रुपये प्रति लीटर लेवी वसूला जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा