1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Budget 2024 : दिग्गज अर्थशास्त्रियों से बजट पर सुझाव लेंगे PM मोदी, गुरुवार को करेंगे मुलाकात

Budget 2024 : दिग्गज अर्थशास्त्रियों से बजट पर सुझाव लेंगे PM मोदी, गुरुवार को करेंगे मुलाकात

 Edited By: Pawan Jayaswal
 Published : Jul 09, 2024 07:40 pm IST,  Updated : Jul 09, 2024 07:43 pm IST

Budget 2024 : यह मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला प्रमुख आर्थिक दस्तावेज होगा, जिसमें अन्य बातों के अलावा 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की रूपरेखा पेश किए जाने की उम्मीद है।

पीएम मोदी - India TV Hindi
पीएम मोदी Image Source : FILE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को प्रतिष्ठित अर्थशास्त्रियों से मुलाकात करेंगे और आगामी बजट के लिए उनके विचार तथा सुझाव सुनेंगे। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को लोकसभा में वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट पेश कर सकती हैं। अर्थशास्त्रियों तथा क्षेत्रीय विशेषज्ञों के अलावा प्रधानमंत्री की बैठक में नीति आयोग के वाइस चेयरमैन सुमन बेरी और अन्य सदस्य भी शामिल होंगे। यह मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला प्रमुख आर्थिक दस्तावेज होगा, जिसमें अन्य बातों के अलावा 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की रूपरेखा पेश किए जाने की उम्मीद है।

2023-24 में 8.2% रही ग्रोथ रेट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पिछले महीने संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए संकेत दिया था कि सरकार सुधारों की गति बढ़ाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाएगी। वित्त वर्ष 2023-24 में अर्थव्यवस्था ने 8.2 प्रतिशत की वृद्धि दर दर्ज की है। सीतारमण ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर फरवरी में 2024-25 के लिए अंतरिम बजट पेश किया था।

मोदी 3.0 का पहला बजट

बता दें कि भारत में जिस वर्ष लोकसभा चुनाव होते हैं। उस दौरान एक बजट चुनाव से पहले और एक बजट चुनाव के बाद पेश किया जाता है। चुनाव के पहले पेश होने वाले बजट को अंतरिम बजट कहा जाता है। ये आमतौर पर सरकार की आय और व्यय का लेखा जोखा होता है। चुनाव के बाद नई सरकार पूर्ण बजट पेश करती है। यह अन्य वर्षों के बजट की तरह होता है। 23 जुलाई को आने वाला आम बजट मोदी 3.0 का पहला बजट होगा। इसके जरिए सरकार की दिशा और नीतियों की जानकारी मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा