1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. PNB से Loan लेना अब हो गया महंगा, आज से बैंक ने बढ़ा दी ब्याज दरें

PNB से Loan लेना अब हो गया महंगा, आज से बैंक ने बढ़ा दी ब्याज दरें

 Edited By: Pawan Jayaswal
 Published : Aug 01, 2024 02:23 pm IST,  Updated : Aug 01, 2024 02:23 pm IST

बैंक ऑफ इंडिया ने भी एक वर्ष की अवधि के लिए एमसीएलआर में 0.05 प्रतिशत की वृद्धि कर इसे 8.95 प्रतिशत करने की बुधवार को घोषणा की थी।

पंजाब नेशनल बैंक- India TV Hindi
पंजाब नेशनल बैंक Image Source : FILE

सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक ने सभी अवधि के लिए सीमांत निधि लागत आधारित ऋण दर (MCLR) में 0.05 फीसदी या पांच आधार अंकों की गुरुवार को वृद्धि की। इससे अधिकतर उपभोक्ता ऋण महंगे हो गए। पीएनबी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि एक साल की अवधि के लिए मानक एमसीएलआर अब 8.90 प्रतिशत होगी, जो पहले 8.85 प्रतिशत थी। इसका इस्तेमाल मोटर वाहन तथा व्यक्तिगत जैसे अधिकतर उपभोक्ता ऋणों के मूल्यांकन में किया जाता है।

3 साल की MCLR 5 आधार अंक बढ़ी

तीन वर्ष की एमसीएलआर पांच आधार अंक बढ़कर 9.20 प्रतिशत हो गई है। अन्य के अलावा एक माह, तीन माह और छह माह की अवधि के लिए ब्याज दर 8.35-8.55 प्रतिशत के दायरे में होगी। एक दिवसीय अवधि के लिए एमसीएलआर 8.25 प्रतिशत के स्थान पर 8.30 प्रतिशत होगी। नई दरें एक अगस्त 2024 से प्रभावी हो गईं।

बैंक ऑफ इंडिया ने भी बढ़ाई हैं दरें

बैंक ऑफ इंडिया ने भी एक वर्ष की अवधि के लिए एमसीएलआर में 0.05 प्रतिशत की वृद्धि कर इसे 8.95 प्रतिशत करने की बुधवार को घोषणा की थी। हालांकि, शेष अवधि के लिए दरें यथावत हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा