1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Railway का बड़ा अपडेट: दिल्ली से इन शहरों के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू, इस राजधानी एक्सप्रेस का आज से टाइम बदला

Railway का बड़ा अपडेट: दिल्ली से इन शहरों के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू, इस राजधानी एक्सप्रेस का आज से टाइम बदला

 Published : Mar 25, 2026 11:42 am IST,  Updated : Mar 25, 2026 12:00 pm IST

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए देश की राजधानी से दो शहरों के बीच स्पेशल ट्रेन चलाया है। इसके अलावा, नई दिल्ली से साबरमती के बीच चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस की समय-सारिणी में आंशिक बदलाव किया है।

रेलवे की तरफ से स्पेशल ट्रेनें सीमित तिथियों पर चलाई जाएंगी।- India TV Hindi
रेलवे की तरफ से स्पेशल ट्रेनें सीमित तिथियों पर चलाई जाएंगी। Image Source : RAILWAY SOUTH EASTERN RAILWAY X IMAGE

भारतीय रेल ने 25 मार्च से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से कुछ शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं। अगर आपको भी सफर पर जाना है तो इन ट्रेनों में अपनी सीट बुक करा सकते हैं। उत्तर रेलवे के मुताबिक, यात्रियों की सुविधा के लिए रिजर्व ट्रेनें चलाने का फैसला किया गया है। एक तरफ नई दिल्ली से कटिहार और रांची से आनंद विहार टर्मिनल के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही तो वहीं दूसरी तरफ स्वर्ण जयंती राजधानी एक्सप्रेस की समय-सारणी में आंशिक बदलाव भी आज से लागू हो गया है। 

रांची जंक्शन से आनन्द विहार टर्मिनल के बीच ट्रेन

रांची जंक्शन और आनन्द विहार टर्मिनल के बीच यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। ये ट्रेनें निर्धारित तिथियों पर चलाई जाएंगी। रेलगाड़ी संख्या 02887 रांची जंक्शन से आनन्द विहार टर्मिनल के लिए 25 मार्च 2026 को रवाना हो रही है। यह ट्रेन रांची जंक्शन से शाम 16:25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 18:00 बजे आनन्द विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वहीं, रेलगाड़ी संख्या 02888 आनन्द विहार टर्मिनल से रांची जंक्शन के लिए 26 मार्च 2026 को चलेगी। यह ट्रेन आनन्द विहार टर्मिनल से शाम 19:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 19:10 बजे रांची जंक्शन पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर स्टॉपेज

इन विशेष ट्रेनों का ठहराव मेसरा, बरकाकाना जंक्शन, खलारी, टोरी जंक्शन, लातेहार, डालटनगंज, गढ़वा रोड जंक्शन, नगर उंटारी, रेणुकूट, चोपन, सोनभद्र, चुनार जंक्शन, मिर्जापुर, सूबेदारगंज, गोविंदपुरी, टूण्डला जंक्शन एवं गाज़ियाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशनों पर होगा। इन ट्रेनों में वातानुकूलित (एसी), शयनयान (स्लीपर) और सामान्य श्रेणी के डिब्बे उपलब्ध रहेंगे।

नई दिल्ली-कटिहार-नई दिल्ली के बीच ट्रेन

नई दिल्ली–कटिहार जंक्शन के बीच यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की तरफ से सीमित तिथियों पर चलाई जाएंगी। ट्रेन संख्या 04074 नई दिल्ली से कटिहार जंक्शन के लिए 27 मार्च 2026 को चलेगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से शाम 19:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 04:50 बजे कटिहार जंक्शन पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 04073 कटिहार जंक्शन से नई दिल्ली के लिए 28 मार्च 2026 को चलेगी। यह ट्रेन कटिहार जंक्शन से दोपहर 13:45 बजे रवाना होकर नई दिल्ली पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज

इन विशेष ट्रेनों का ठहराव टुंडला जंक्शन, गोविंदपुरी, प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज रामबाग, ज्ञानपुर रोड, वाराणसी, औंरीहार जंक्शन, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा जंक्शन, सोनपुर, हाजीपुर जंक्शन, बरौनी जंक्शन, बेगूसराय, खगड़िया जंक्शन, मानसी जंक्शन और नवगछिया रेलवे स्टेशन पर होगा। ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी के डिब्बे उपलब्ध रहेंगे। 

आज से इस ट्रेन का बदल गया टाइम टेबल

नई दिल्ली से साबरमती के बीच चलने वाली 12958 स्वर्ण जयंती राजधानी एक्सप्रेस की समय-सारणी में आंशिक परिवर्तन किया गया है। यह नई समय-सारणी 25 मार्च 2026 से प्रभावी है। परिवर्तित समय के अनुसार, पालनपुर जंक्शन पर ट्रेन अब सुबह 05:50 बजे पहुंचेगी और 05:52 बजे प्रस्थान करेगी, जबकि पहले इसका आगमन 05:58 बजे और प्रस्थान 06:00 बजे था। इसी तरह, महेसाना जंक्शन पर ट्रेन का आगमन अब 06:38 बजे और प्रस्थान 06:40 बजे होगा, जबकि पहले यह 06:48 बजे पहुंचती थी और 06:50 बजे रवाना होती थी। साबरमती स्टेशन पर ट्रेन के आगमन समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ट्रेन पूर्ववत सुबह 08:05 बजे ही पहुंचेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा