1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 1 जून से महंगा हो जाएगा रेलवे स्टेशन का खाना, चेक करें नई रेट लिस्ट

1 जून से महंगा हो जाएगा रेलवे स्टेशन का खाना, चेक करें नई रेट लिस्ट

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : May 27, 2026 02:42 pm IST,  Updated : May 28, 2026 09:44 am IST

उत्तर रेलवे ने साफ कहा है कि खाने-पीने की चीजों की कीमतों में हुई बढ़ोतरी का असर, खाने की क्वालिटी पर दिखना चाहिए।

indian railways, central railway, irctc food rate list, irctc meal rate list, irctc food new rate li- India TV Hindi
फूड स्टॉल Image Source : IRCTC

तेल और गैस की बढ़ती कीमतों का असर अब रेलवे स्टेशनों पर भी दिखने लगेगा। भारतीय रेल के मध्य रेलवे ने स्टेशनों पर बिकने वाले खाने-पीने की चीजों की कीमतें बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। मध्य रेलवे ने बताया कि रेलवे स्टेशनों पर मिलने वाले खाने-पीने की चीजों की नई कीमतें 1 जून, 2026 से लागू होंगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मध्य रेलवे ने सोमवार, 25 मई को ही खाने की कीमतें बढ़ाने की मंजूरी दे दी थी। रेलवे ने नए और संशोधित रेट वाले 33 व्यंजनों की नई लिस्ट भी जारी कर दी है। इसके अलावा, 16 व्यंजन ऐसे भी हैं, जिनकी कीमतों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है।

उत्तर रेलवे ने नोटिफिकेशन में क्या कहा

उत्तर रेलवे ने अपने नोटिफिकेशन में कहा, ''सक्षम प्राधिकारी ने संलग्न सूची के अनुसार, स्टैटिक कैटरिंग यूनिट्स पर 'ए-ला-कार्टे' (अलग से मिलने वाली) वस्तुओं के टैरिफ/दरों में संशोधन को मंजूरी दे दी है। नया मेनू और टैरिफ 01/06/2026 से लागू होगा। सभी लाइसेंसधारियों को ये निर्देश दिया जाएं कि वे अपने-अपने कैटरिंग यूनिट्स पर नए मेनू और टैरिफ को द्विभाषी रूप में (दो भाषाओं में) प्रमुखता से प्रदर्शित करें। लाइसेंसधारियों को ये बात स्पष्ट रूप से समझाई जानी चाहिए कि रेट में संशोधन का परिणाम खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता में सुधार के रूप में सामने आना चाहिए। डिवीजनों को नए टैरिफ के लागू होने के 6 महीने बाद बिक्री का मूल्यांकन करना चाहिए और तदनुसार लाइसेंस शुल्क की समीक्षा की जा सकती है। 

इन व्यंजनों की बढ़ाई गई कीमत

फूड आइटम्स मात्रा नई दर (₹)
आलू वड़ा (1 पीस) 50 ग्राम प्रत्येक 15.00
रगड़ा / उसल प्लेट + 1 पाव 100 ग्राम 25.00
वेज समोसा (1 नग) 50 ग्राम प्रत्येक 20.00
पाव (1 नग) 35 ग्राम प्रत्येक 5.00
वेज सैंडविच + सॉस 125 ग्राम 35.00
वेज-चीज सैंडविच + सॉस 190 ग्राम 45.00
वेज पफ / पैटीज 60 ग्राम 20.00
साबुदाना वड़ा (1 नग) 40 ग्राम 20.00
ढोकला 100 ग्राम 25.00
सभी प्रकार के लड्डू 30 ग्राम प्रत्येक 20.00
वेज फ्रेंकी 80 ग्राम 30.00
वेज चीज फ्रेंकी 150 ग्राम 45.00
सूखा भेल 100 ग्राम 25.00
चटनी भेल 150 ग्राम 30.00
पोहा नमकीन 100 ग्राम 20.00
सादा डोसा (प्लेन) + चटनी + सांभर 60 ग्राम 25.00
मसाला डोसा + चटनी + सांभर 150 ग्राम 35.00
अनियन डोसा / उत्तपम + चटनी + सांभर 110 ग्राम 30.00
रवा डोसा / मसाला उत्तपम + चटनी + सांभर 150 ग्राम 35.00
रवा इडली + चटनी + सांभर (2 नग) 60 ग्राम प्रत्येक 35.00
पाव भाजी (2 पाव, 35 ग्राम प्रत्येक) 150 ग्राम 50.00
दही वड़ा (2 नग) (100 ग्राम दही) 30 ग्राम प्रत्येक 35.00
वेज कटलेट (2 नग) + सॉस / चटनी 50 ग्राम प्रत्येक 35.00
छोले पूरी (5 पूरी, 20 ग्राम प्रत्येक + छोले 120 ग्राम) 220 ग्राम 40.00
मेदु वड़ा + चटनी / सांभर (2 पीस) 50 ग्राम प्रत्येक 35.00
इडली सांभर / चटनी (2 पीस) 50 ग्राम प्रत्येक 30.00
चना दाल वड़ा + चटनी (2 पीस) 40 ग्राम प्रत्येक 35.00
ब्रेड पकोड़ा 80 ग्राम 25.00
प्याज पकोड़ा / मिक्स भजिया 80 ग्राम 25.00
मूंग भजिया 80 ग्राम 30.00
वेज रोल 100 ग्राम 30.00
वेज पिज्जा 125 ग्राम 50.00
टोमैटो सूप 100 मिली 20.00
प्री-पैक्ड पॉपकॉर्न 35 ग्राम 10.00
प्री-पैक्ड फ्लेवर्ड पॉपकॉर्न 35 ग्राम 20.00
कचौड़ी 40 ग्राम प्रत्येक 15.00
गुलाब जामुन / रसगुल्ला (1 पीस) 35 ग्राम 15.00
फ्रेश जूस (गाजर/अनानास/आम/तरबूज) 200 मिली 25.00
फाउंटेन सोडा 200 मिली 10.00
फ्लेवर्ड सोडा 200 मिली 15.00
फ्रेश मोसंबी / संतरा / सेब का जूस 200 मिली 40.00
रवा उपमा + चटनी + सांभर 150 ग्राम 25.00
उपमा (महाराष्ट्रियन स्टाइल) 100 ग्राम 25.00
दाबेली 80 ग्राम 20.00
डोनट (क्रीम के साथ) 70 ग्राम 15.00
स्लश (Slush) 150 ग्राम 30.00
सॉफ्टी (Softie) 125 ग्राम 20.00
वेज नूडल्स 150 ग्राम 50.00
मिसल पाव 150 ग्राम 35.00

खाने की क्वालिटी पर दिखना चाहिए कीमतों में बढ़ोतरी का असर

उत्तर रेलवे ने साफ कहा है कि खाने-पीने की चीजों की कीमतों में हुई बढ़ोतरी का असर, खाने की क्वालिटी पर दिखना चाहिए। इसके अलावा, खाने की क्वालिटी और मात्रा की नियमित जांच और निरीक्षण होने चाहिए। इसके साथ ही, रेलवे ने रेलवे स्टेशनों पर खाने के लिए तय कीमत से ज्यादा वसूले जाने की भी जांच और निरीक्षण के आदेश दिए हैं। बताते चलें कि मध्य रेलवे के बाद और भी दूसरे रेलवे जोन खाने-पीने की चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी के लिए मंजूरी दे सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा