1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Summer Special Train: गर्मियों में घर जाने वालों के लिए खुशखबरी! मुंबई-पुणे से चलेगी 2100+ स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

Summer Special Train: गर्मियों में घर जाने वालों के लिए खुशखबरी! मुंबई-पुणे से चलेगी 2100+ स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

 Edited By: Shivendra Singh
 Published : Apr 03, 2026 06:58 am IST,  Updated : Apr 03, 2026 06:58 am IST

गर्मी की छुट्टियों में घर जाने की प्लानिंग कर रहे यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। हर साल की तरह इस बार भी ट्रेनों में भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए सेंट्रल रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। यात्रियों की सुविधा के लिए मुंबई और पुणे से 2100 से ज्यादा समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया गया है।

मुंबई-पुणे से चलेंगे 2100...- India TV Hindi
मुंबई-पुणे से चलेंगे 2100 स्पेशल ट्रेनें Image Source : CANVA

र्मियों की छुट्टियों में घर जाने की प्लानिंग कर रहे यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। मध्य रेलवे ने ऐलान किया है कि इस बार भारी भीड़ को देखते हुए मुंबई और पुणे से 2100 से ज्यादा समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इससे लाखों यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी होगी और वेटिंग की परेशानी काफी हद तक कम हो सकती है।

कितनी ट्रेनें चलेंगी और क्या है खास?

रेलवे के मुताबिक, कुल 2100+ स्पेशल ट्रेनों में से 735 अनरिजर्व्ड (बिना रिजर्वेशन) ट्रेनें होंगी, जब्कि 624 रिजर्व्ड ट्रेनें यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेंगी। ये ट्रेनें खास तौर पर उन यात्रियों को ध्यान में रखकर चलाई जा रही हैं जो गर्मियों में अपने घर या छुट्टियां मनाने के लिए सफर करते हैं।

महाराष्ट्र के अंदर किन रूट्स पर मिलेंगी ट्रेनें?

राज्य के अंदर यात्रा करने वाले लोगों के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं। ये स्पेशल ट्रेनें मुंबई/दौंड - सोलापुर, पुणे - कोल्हापुर, नासिक रोड - बदनेरा और हडपसर - हरंगुल रूट पर चलेंगी। इन रूट्स पर हर साल भारी भीड़ रहती है, इसलिए इस बार एक्स्ट्रा ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

महाराष्ट्र के बाहर जाने वालों के लिए भी राहत

अगर आप दूसरे राज्यों में जाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए भी अच्छी खबर है। स्पेशल ट्रेनें मुंबई - बलिया, मुंबई - गोरखपुर, दौंड - कलबुर्गी और सोलापुर - कलबुर्गी/अनकापल्ले रूट्स पर भी चलेंगी। इससे यूपी, बिहार और दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

ट्रेन ऑन डिमांड’ का भी फायदा

रेलवे ने बताया कि इन स्पेशल ट्रेनों में पहले से चल रही ट्रेन ऑन डिमांड सर्विस भी शामिल हैं। साथ ही, ज्यादा भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त नई ट्रेनें भी चलाई गई हैं, ताकि यात्रियों को सफर के दौरान किसी तरह की दिक्कत न हो।

रेलवे का बड़ा आंकड़ा और तैयारी

भारतीय रेल ने पिछले वित्त वर्ष (2025-26) में 76,352 स्पेशल ट्रेनें चलाईं, जो एक रिकॉर्ड है। वहीं रोजाना करीब 25,000 ट्रेनें पूरे देश में चलाई जा रही हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, रेलवे लगातार यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को बेहतर बनाने पर काम कर रहा है।

यात्रियों को क्या होगा फायदा?

  • कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी
  • भीड़ और लंबी वेटिंग से राहत मिलेगी
  • लंबी दूरी की यात्रा आसान होगी
  • छुट्टियों की प्लानिंग करना होगा आसान
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा