1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. RBI ने इन 3 बैंकों पर लगाया जुर्माना, क्या आपका भी है यहां पर खाता

RBI ने इन 3 बैंकों पर लगाया जुर्माना, क्या आपका भी है यहां पर खाता

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 01, 2022 05:24 pm IST,  Updated : Mar 01, 2022 05:24 pm IST

बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949, जमाकर्ता शिक्षा और जागरूकता कोष योजना, 2014 और केवाईसी के कुछ प्रावधानों के उल्लंघन के लिए यह जुर्माना लगाया है।

RBI  - India TV Hindi
RBI   Image Source : FILE

Highlights

  • रायपुर स्थित नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित समेत तीन सहकारी बैंकों पर जुर्माना लगाया
  • नियामक अनुपालन में खामियों को लेकर इन बैंकों पर जुर्माना लगाया गया है
  • केवाईसी के कुछ प्रावधानों के उल्लंघन के लिए यह जुर्माना लगाया है

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित समेत तीन सहकारी बैंकों पर जुर्माना लगाया है। नियामक अनुपालन में खामियों को लेकर इन बैंकों पर जुर्माना लगाया गया है। 

केंद्रीय बैंक ने मंगलवार को बताया कि कर्ज देने से जुड़े नियमों, वैधानिक/अन्य प्रतिबंध तथा अपने ग्राहक को जानें (केवाईसी) नियमों के उल्लंघन को लेकर नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित पर 4.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा, रिजर्व बैंक ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित (पन्ना) पर भी एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। 

बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949, जमाकर्ता शिक्षा और जागरूकता कोष योजना, 2014 और केवाईसी के कुछ प्रावधानों के उल्लंघन के लिए यह जुर्माना लगाया है। साथ ही बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 और जमाकर्ता शिक्षा और जागरूकता कोष योजना, 2014 के प्रावधानों का अनुपालन न करने पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित (सतना) पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

rbi