1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. RBI Policy: होम लोन 30 लाख या 50 लाख तो इतनी बढ़ेगी EMI, Car loan की अब ये होंगी किस्तें

RBI Policy: होम लोन 30 लाख या 50 लाख तो इतनी बढ़ेगी EMI, Car loan की अब ये होंगी किस्तें

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Jun 08, 2022 11:23 am IST,  Updated : Jun 08, 2022 01:48 pm IST

रेपो रेट में बढ़ोतरी से आने वाले दिनों में आपके पर्सनल और क्रेडिट कार्ड लोन की ईएमआई भी बढ़ेगी।

RBI Policy- India TV Hindi
RBI Policy Image Source : FILE

Highlights

  • रिजर्व बैंक ने मई के बाद जून में लगातार दूसरी बार रेपो रेट बढ़ा दिया है
  • रेपो रेट बढ़ने का सीधा सा मतलब है कि कर्ज लेने की दरें महंगी हो जाएंगी
  • 30 लाख रुपये के होम लोन पर 925 और 50 लाख पर 1542 रुपये बढ़ेंगें

RBI Policy: आसमान छूती महंगाई को काबू करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। इसके बाद रेपो रेट 4.90 फीसदी पर पहुंच गई है। यानी अब बैंकों को RBI से पैसा लेना महंगा हो गया है। इसका असर आपके सभी तरह की लोन की ईएमआई पर होने जा रहा है। बैंक होम, कार, पर्सनल लोन समेत दूसरे सभी तरह के लोन पर ब्याज दर में इजाफा करेंगे। इससे आने वाले दिनों में ईएमआई का बोझ और बढ़ेगा। आइए, जानते हैं कि अगर आपने 30 लाख या 50 का होम लोन लिया तो कितना अधिक ईएमआई चुकाना होगा। वहीं, 5 से 10 लाख रुपये का कार लोन है तो आइए जानते हैं कि कितनी किस्तें बढ़ेंगी।

जानिए कितनी बढ़ेगी आपके होम-कार लोन की EMI

Home Loan EMI
Image Source : FILEHome Loan EMI

Car Loan EMI
Image Source : FILECar Loan EMI

पर्सनल और क्रेडिट कार्ड के लोन पर भी बढ़ेगा बोझ 

रेपो रेट में बढ़ोतरी से आने वाले दिनों में आपके पर्सनल और क्रेडिट कार्ड लोन की ईएमआई भी बढ़ेगी। दरअसल, बैंक इनके लोन पर भी ब्याज दर में इजाफा करेंगे। ऐसे में कहीं से राहत मिलने की उम्मीद नहीं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा