1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. खत्म नहीं हो रहा छंटनियों का हाहाकार! अब Reddit ने अपने 90 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

खत्म नहीं हो रहा छंटनियों का हाहाकार! अब Reddit ने अपने 90 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

 Published : Jun 07, 2023 08:51 am IST,  Updated : Jun 07, 2023 08:51 am IST

ताजा छंटनियों के साथ ही Reddit ने अपनी नई भर्तियों पर भी विराम लगा दिया है। रेडइट इस साल करीब 300 कर्मचारियों की भर्ती करने जा रही थी

reddit Layoff- India TV Hindi
reddit layoff Image Source : FILE

दुनिया भर में टेक और सोशल मीडिया कंपनियों में छंटनियों का हाहाकार थमने का नाम नहीं ले रहा है। मेटा (Meta Layoff) और गूगल (Google Layoff) जैसी दिग्गज कंपनियों के बाद अब एक और कंपनी इस कतार में जुड़ गई है। सोशल डिस्कशन प्लेटफॉर्म रेडिट (Reddit) अपने 90 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है। कंपनी ने यह कदम लागत में कटौती करने के लिए उठाया है। इसकी के साथ ही कंपनी अपना पुनर्गठन भी कर रही है। ताजा छंटनियों के अलावा कंपनी ने अपनी ने नई भर्तियों पर भी रोक लगा दी है। 

द वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, छंटनी कंपनी अपने 2,000 कर्मचारियों में से 5 प्रतिशत को नौकरी से निकाल रही है। Reddit के सीईओ स्टीव हफमैन ने मंगलवार को कर्मचारियों को एक आंतरिक ईमेल में कहा कि कंपनी के लिए साल की पहली छमाही काफी बेहतर रही है। अब कंपनी इसी क्रम को बनाए रखने के लिए पुनर्गठन करने जा रही है। इससे उम्मीद है कि कंपनी अपनी लाभप्रद स्थिति को बनाए रखेगी।"

ताजा छंटनियों के साथ ही Reddit ने अपनी नई भर्तियों पर भी विराम लगा दिया है। रेडइट इस साल करीब 300 कर्मचारियों की भर्ती करने जा रही थी, लेकिन फिलहाल इस पर रोक लगा दी गई है। यानि कंपनी न तो नए जॉब देगी, वहीं मौजूदा कर्मचारियों पर भी कंपनी ने छंटनी की तलवार लटका दी है। 

रिपोर्ट में कहा गया है, "Reddit मोटे तौर पर 90 कर्मचारियों की छंटनी कर रहा है और भर्ती को धीमा कर रहा है। इस कदम का उद्देश्य सोशल मीडिया कंपनी को अगले साल भी ब्रेक ईवन में मदद करना है। कंपनी के अनुसार उसके पास करीब 57 मिलियन से अधिक दैनिक एक्टिव यूजर्स हैं। उपयोगकर्ताओं ने अब तक विश्व स्तर पर 13 बिलियन से अधिक पोस्ट और टिप्पणियों में योगदान दिया है।

मई में, Reddit ने Redditors और प्रकाशकों के लिए iOS और Android दोनों उपयोगकर्ताओं के लिए प्लेटफ़ॉर्म पर सामग्री साझा करना आसान बनाने के लिए नई सुविधाएँ शुरू कीं। इससे पहले, जब कोई उपयोगकर्ता रेडडिट पर एक पोस्ट, वार्तालाप या मीम देखता था, तो उसे इस पोस्ट को शेयर करने की सुविधा नहीं मिलती थी, लेकिन नए अपडेट में यह सुविधा भी मिलनी शुरू हो गई है। इसके अलावा, रेडडिट ने एक नया टूलबॉक्स पेश किया जो प्रकाशकों के लिए साझा करना आसान बनाने के लिए रेडडिट सामग्री को अपने प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित करना आसान बनाता है।

(IANS Input)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा