1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Russia Ukraine News: तहस-नहस हुई रूसी करंसी रूबल, 10% की बड़ी गिरावट के साथ ऑल टाइम लो पर

Russia Ukraine News: तहस-नहस हुई रूसी करंसी रूबल, 10% की बड़ी गिरावट के साथ ऑल टाइम लो पर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 24, 2022 02:05 pm IST,  Updated : Feb 24, 2022 02:07 pm IST

रूसी मुद्रा रूबल में तेज गिरावट आई और यह 10% गिरकर एक नए सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गई।

Vladimir Putin- India TV Hindi
Vladimir Putin Image Source : FILE

Highlights

  • पुतिन का यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई का फैसला इकोनॉमी के लिए घातक साबित हो रहा है
  • युद्ध शुरू होने की घोषणा के बाद गुरुवार सुबह रूसी रूबल 10% तक टूट गया
  • मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग दोनों एक्सचेंजों पर शेयर ट्रेडिंग को निलंबित

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई का फैसला रूस की इकोनॉमी के लिए घातक साबित हो रहा है। युद्ध शुरू होने की घोषणा के बाद गुरुवार सुबह रूसी रूबल 10% तक टूट गया। 

इस बीच मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग दोनों एक्सचेंजों ने कहा कि वे अनिश्चित काल के लिए अपने प्लेटफॉर्म पर शेयर ट्रेडिंग को निलंबित कर रहे हैं। इसके साथ ही रूसी मुद्रा रूबल में तेज गिरावट आई और यह 10% गिरकर एक नए सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गई। फिलहाल अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90 और यूरो के मुकाबले 100 रूबल से भी नीचे गिर गई।

बता दें कि गुरुवार सुबह पुतिन ने अपने एक टेलीविजन संदेश में कहा कि "मैंने एक विशेष सैन्य अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है।" रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि वह रूस और रूसी बोलने वाले लोंगों पर यूक्रेन के "नरसंहार" से रक्षा के लिए आगे बढ़ रहे थे।

मॉस्को स्टॉक एक्सचेंज में 28% की गिरावट

गुरुवार सुबह रूस के यूक्रेन पर हमले की औपचारिक घोषणा के बाद से दुनिया भर के वित्तीय बाजारों में हाहाकार मचा हुआ है। इस बीच रूस ने अपने देश के सबसे बड़े मॉस्को स्टॉक एक्सचेंज (Moscow Stock Exchange) में ट्रेडिंग निलंबित कर दी है। एक्सचेंज की वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार, प्रमुख रूसी का बेंचमार्क MOEX इंडेक्स ट्रेडिंग के पहले 30 मिनट में 28% से अधिक गिर गया।  जिसके बाद ट्रेडिंग निलंबित कर दी गई। मॉस्को स्टॉक एक्सचेंज ने इसकी जानकारी अपनी वेबसाइट पर देते हुए कहा, “मॉस्को एक्सचेंज ने अगले नोटिस तक सभी तरह की ट्रेडिंग को सस्पेंड कर दिया है।”

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा