1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. देश के कई राज्यों के सालाना बजट से अधिक इस कंपनी को हुआ मुनाफा, अब 19.5 अरब डॉलर का डिविडेंड देगी

देश के कई राज्यों के सालाना बजट से अधिक इस कंपनी को हुआ मुनाफा, अब 19.5 अरब डॉलर का डिविडेंड देगी

 Edited By: Alok Kumar
 Published : Mar 13, 2023 07:40 am IST,  Updated : Mar 13, 2023 07:40 am IST

अरामको ने 2022 की अक्टूबर से दिसंबर तिमाही के लिए 19.5 अरब डॉलर का लाभांश भी घोषित किया, जिसका भुगतान इस साल की पहली तिमाही में किया जाएगा।

अरामको - India TV Hindi
अरामको Image Source : FILE

क्या आप सोच सकते हैं किसी कंपनी का मुनाफा कई राज्यों के सालाना बजट से अधिक हो। सऊदी तेल कंपनी अरामको ने यह कारनामा किया है। कंपनी को साल 2022 के लिए 161.1 अरब डॉलर (1,32,02,16,10,00,000 रुपये) का रिकॉर्ड मुनाफा हुआ है। तेल की कीमतों में उछाल आने से कंपनी को रिकॉर्ड मुनाफा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। फरवरी 2022 में यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद ऊर्जा की कीमतों में वृद्धि के बाद यह रिकॉर्ड लाभ दर्ज करने वाली वह पहली कंपनी है। अरामको के बाद अमेरिका के एक्सॉन मोबिल ने 55.7 अरब डॉलर और ब्रिटेन के शेल ने 39.9 अरब डॉलर की कमाई की है। आपको बता दें कि अरामको का यह मुनाफा देश के कई छोटे राज्यों के सालाना बजट से अधिक है। 

भारी-भरकम डिविडेंड देने का ऐलान 

अरामको ने 2022 की अक्टूबर से दिसंबर तिमाही के लिए 19.5 अरब डॉलर का लाभांश भी घोषित किया, जिसका भुगतान इस साल की पहली तिमाही में किया जाएगा। उस लाभांश राशि का अधिकांश हिस्सा सऊदी अरब सरकार को जाएगा, जिसके पास कंपनी के लगभग 95 प्रतिशत शेयर हैं। ब्रेंट क्रूड ऑयल, बेंचमार्क तेल की कीमत, अब करीब 82 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रही है। हालांकि रूस के आक्रमण के बाद मार्च और जून में कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल से अधिक हो गईं।

तेल की कीमतें में उछाल से फायदा मिला 

रिपोर्ट के अनुसार, वाशिंगटन में अरब गल्फ स्टेट्स इंस्टीट्यूट के रॉबर्ट मोगिलनिकी ने कहा, अरामको 2022 में तेल की कीमतें बढ़ने से जबरदस्त फायदा मिला है। वहीं अरामको ने कहा कि कंपनी के परिणाम कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि, तेजी की रिकॉर्ड मांग और  बेहतर मार्जिन के कारण हुआ है। अरामको के अध्यक्ष और सीईओ अमीन नासिर ने कहा कि हमारे उद्योग में उच्च ऊर्जा कीमतों में योगदान सहित कम निवेश के जोखिम वास्तविक हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा