1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एसबीआई-पीएनबी सहित दूसरे बैंकों ने कहा- एटीएम में है पर्याप्त स्टॉक, यह बात भी बताई

एसबीआई-पीएनबी सहित दूसरे बैंकों ने कहा- एटीएम में है पर्याप्त स्टॉक, यह बात भी बताई

 Published : May 09, 2025 02:39 pm IST,  Updated : May 09, 2025 02:43 pm IST

बैंकों ने यह घोषणा सोशल मीडिया पर ऐसी रिपोर्टों की पृष्ठभूमि में की गई है कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आने वाले दिनों में एटीएम बंद होने की संभावना है।

एटीएम से कैश निकालने के लिए लाइन में अपनी बारी का इंतजार करते लोग। - India TV Hindi
एटीएम से कैश निकालने के लिए लाइन में अपनी बारी का इंतजार करते लोग। Image Source : FILE

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी भारी तनाव के बीच भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और कई दूसरे बैंकों ने शुक्रवार को कहा कि उनके एटीएम पूरी तरह से काम कर रहे हैं, उनमें पर्याप्त स्टॉक है और डिजिटल सर्विस सुचारू रूप से चल रही हैं। पीटीआई की खबर के मुताबिक, यह घोषणा सोशल मीडिया पर ऐसी रिपोर्टों की पृष्ठभूमि में की गई है कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आने वाले दिनों में एटीएम बंद होने की संभावना है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सभी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं।

असत्यापित जानकारी पर भरोसा न करें

खबर के मुताबिक, भारत के सबसे बड़े बैंक, भारतीय स्टेट बैंक ने सोशल मीडिया पोस्ट 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि हमारे सभी एटीएम, सीडीएम/एडीडब्ल्यूएम और डिजिटल सेवाएं पूरी तरह से चालू हैं और सार्वजनिक उपयोग के लिए उपलब्ध हैं। भारत के सबसे बड़े बैंक ने अपने ग्राहकों को असत्यापित जानकारी पर भरोसा न करने की सलाह भी दी। इसी तरह के संदेश बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब और सिंध बैंक, केनरा बैंक और बैंक ऑफ इंडिया ने भी पोस्ट किए हैं।

पीएनबी ने भी किया पोस्ट

पंजाब नेशनल बैंक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि हमारी सभी डिजिटल सेवाएं भी सुचारू रूप से चल रही हैं, जो आपके घर बैठे सहज बैंकिंग अनुभव को सुनिश्चित करती हैं। इस बीच, मंत्रालय ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शाम को बैंकों और वित्तीय संस्थानों की साइबर सुरक्षा तैयारियों पर समीक्षा बैठक करेंगी।

एटीएम से कैश निकालने के बदल चुके हैं नियम

बैंक ग्राहकों के लिए एटीएम से पैसे निकालना महंगा हो गया है। अब बैंक महीने में मुफ्त निकासी सीमा खत्म होने पर ग्राहकों से प्रति नकद निकासी पर 23 रुपये शुल्क वसूल सकते हैं। इससे पहले बैंकों को मुफ्त निकासी सीमा से अधिक लेनदेन पर 21 रुपये तक शुल्क लेने की अनुमति थी। एटीएम से निर्धारित सीमा से अधिक निकासी पर लगने वाले शुल्क से संबंधित भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के निर्देश लागू हो चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा