1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Air India के विमानों में संभल के! सांप निकलने के बाद अब विमान मिला बिच्छू, महिला यात्री हुई शिकार

Air India के विमानों में संभल के! सांप निकलने के बाद अब विमान मिला बिच्छू, महिला यात्री हुई शिकार

 Published : May 06, 2023 03:33 pm IST,  Updated : May 06, 2023 03:33 pm IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले महीने नागपुर से मुंबई जा रही एयर इंडिया की उड़ान में एक महिला यात्री को बिच्छू ने काट लिया था।

Air India - India TV Hindi
Air India Image Source : FILE

सरकारी एयरलाइंस रही एयर इंडिया भले ही टाटा समूह के हाथ में चली गई हो, लेकिन इससे जुड़ी शर्मिंदगी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते साल एयर इंडिया के विमान में सांप मिला था। अब एक अन्य घटना सामने आई है, जिसमें एयर इंडिया के मुंबई जा रहे विमान में बिच्छू निकलने की घटना सामने आई है। इस बिच्छू ने एक महिला यात्री को काट लिया। हालांकि समय पर इलाज मिलने पर महिला की जान बच गई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले महीने नागपुर से मुंबई जा रही एयर इंडिया की उड़ान में एक महिला यात्री को बिच्छू ने काट लिया था। एयरलाइन ने शनिवार को एक बयान में कहा कि हवाईअड्डे पर उतरने के बाद यात्री को एक डॉक्टर ने देखा और बाद में अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। 

एयर इंडिया ने कहा, ’हमारी उड़ान संख्या एआई-630 पर 23 अप्रैल, 2023 को एक यात्री को बिच्छू के काटने की अत्यंत दुर्लभ और दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हुई थी।’’ एयरलाइन के अनुसार इसके बाद प्रोटोकॉल का पालन किया गया और विमान का पूरा निरीक्षण करने पर बिच्छू पाया गया। इसके बाद कीट नियंत्रण की उचित प्रक्रिया की गई। 

एयर इंडिया के एक अधिकारी ने कहा कि इस घटना के बाद एयर इंडिया ने कैटरिंग विभाग से धुलाई सेवाएं मुहैया कराने वालों को यह सलाह देने को कहा कि वे इस बात की जांच करें कि कहीं उनके यहां कीट तो नहीं फैल रहे और यदि जरूरी हो तो कीट नियंत्रण करें। 

एयर इंडिया में जहरीले जीव निकलने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी विमान में सरीसृप पाए जाने के मामले सामने आए हैं। पिछले साल दिसंबर में दुबई हवाईअड्डे पर उतरने के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान में एक सांप मिला था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा