1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Rate Today : चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, सोने में तेजी, जानिए 24 कैरेट गोल्ड का रेट

Gold Rate Today : चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, सोने में तेजी, जानिए 24 कैरेट गोल्ड का रेट

 Edited By: Pawan Jayaswal
 Published : Jun 11, 2024 06:42 pm IST,  Updated : Jun 11, 2024 06:43 pm IST

24 Carat Gold Price : सोने का हाजिर भाव दिल्ली में 71,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी 1,400 रुपये लुढ़क कर 90,700 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

सोने चांदी का भाव- India TV Hindi
सोने चांदी का भाव Image Source : FILE

24 Carat Gold Price : अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के रुख के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 150 रुपये की तेजी के साथ 71,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोमवार को सोना 71,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत 1,400 रुपये लुढ़क कर 90,700 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले सत्र में यह 92,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजारों में, हाजिर सोने (24 कैरेट) की कीमतें 71,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही हैं, जो पिछले बंद से 150 रुपये अधिक है।’’

सोने-चांदी का वैश्विक भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,303 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 10 डॉलर ऊंचा है। गांधी ने कहा कि मंगलवार को सोने में तेजी आई, क्योंकि व्यापारियों ने अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के नतीजों और अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों से पहले अपने सौदों की कमी को पूरा करने के लिए लिवाली की। इस बैठक से ब्याज दरों में कटौती के समय के बारे में नए संकेत मिल सकते हैं। हालांकि, चांदी 29.20 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। पिछले कारोबारी सत्र में यह 29.50 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

सोने-चांदी का वायदा भाव

एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव बढ़त के साथ ट्रेड करता दिखा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 अगस्त 2024 की डिलीवरी वाला सोना 0.34 फीसदी या 240 रुपये की बढ़त के साथ 71,678 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, 5 जुलाई 2024 की डिलीवरी वाली चांदी 0.72 फीसदी या 649 रुपये की गिरावट के साथ 89,373 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा