1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. चांदी की कीमत 400 रुपये उछलकर ₹75000 के पार पहुंची, खरीदने से पहले जानें सोने का रेट

चांदी की कीमत 400 रुपये उछलकर ₹75000 के पार पहुंची, खरीदने से पहले जानें सोने का रेट

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Feb 12, 2024 05:50 pm IST,  Updated : Feb 12, 2024 05:50 pm IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना दो डॉलर की गिरावट के साथ 2,022 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जबकि चांदी मामूली बढ़त के साथ 22.80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

Gold and Silver - India TV Hindi
सोना और चांदी Image Source : FILE

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 63,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। चांदी की कीमत 400 रुपये के उछाल के साथ 75,400 रुपये प्रति किलोग्राम रही। पिछले कारोबारी सत्र में यह 75,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें (24 कैरेट) 63,150 रुपये प्रति 10 ग्राम रहीं, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले अपरिवर्तित हैं।

सोना वायदा कीमतों में गिरावट

 

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत 34 रुपये की गिरावट के साथ 62,260 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 34 रुपये यानी 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62,260 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 13,752 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। 

वहीं, मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों के अपने सौदों का आकार बढ़ाने से सोमवार शुक्रवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 722 रुपये की तेजी के साथ 71,496 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मार्च महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 722 रुपये यानी 1.02 प्रतिशत की तेजी के साथ 71,496 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 26,598 लॉट का कारोबार हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में रही कमजोरी

 अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना दो डॉलर की गिरावट के साथ 2,022 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जबकि चांदी मामूली बढ़त के साथ 22.80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा