1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Stock Market: एनर्जी शेयरों के दम पर 22,400 के पार बंद हुआ निफ्टी, सेंसेक्स 73,872 अंक पर

Stock Market: एनर्जी शेयरों के दम पर 22,400 के पार बंद हुआ निफ्टी, सेंसेक्स 73,872 अंक पर

 Written By: Abhinav Shalya
 Published : Mar 04, 2024 03:59 pm IST,  Updated : Mar 04, 2024 04:16 pm IST

Stock Market: एनर्जी शेयरों में जमकर खरीदारी देखने को मिली है और इस कारण निफ्टी 22,400 के पार जाकर बंद हुआ है।

Stock Market - India TV Hindi
Stock Market Image Source : FILE

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार के कारोबारी सत्र में तेजी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 66.14 अंक या 0.09 प्रतिशत बढ़कर 73,872 अंक और एनएसई निफ्टी 27.20 अंक या 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,405 अंक पर बंद हुआ। बैंकिंग शेयरों में तेजी का दौर देखा जा रहा है और निफ्टी बैंक 158.60 अंक या 0.34 प्रतिशत बढ़कर 47,456 अंक पर बंद हुआ।  एनएसई पर 706 शेयर हरे निशान में और 1531 शेयर लाल निशान में बंद हुए हैं। 

इंडेक्स के आधार पर पीएसयू बैंक, फिन सर्विस, फार्मा, रियल्टी, एनर्जी, प्राइवेट बैंक, इन्फ्रा, पीएसई, सर्विस सेक्टर के इंडेक्स में तेजी थी। वहीं, ऑटो, आईटी, एफएमसीजी, मेटल और मीडिया के शेयरों में गिरावट देखी गई। मिडकैप और लार्ज कैप शेयरों में खरीदारों का देखी गई, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स लाल निशान में बंद हुआ। 

किन शेयरों में हुई खरीदारी?

एनटीपीसी, पावर ग्रिड, रिलायंस, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, इंडसइंडबैंक, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, मारुति सुजुकी और सन फार्मा के शेयरों में खरीदारी हुई। जेएसडब्लू स्टील, एमएंडएम, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, इन्फोसिस, टाइटन कंपनी, आईटीसी, टीसीएस, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक, विप्रो, नेस्ले, एलएंडटी, टाटा मोटर्स और एसबीआई के शेयर लाल निशान में बंद हुए। 

वैश्विक बाजारों में तेजी

टोक्यो, हांगकांग, शंघाई, सियोल और ताइपे के बाजारों में तेजी देखी गई। वहीं, जाकार्ता और बैंकॉक के बाजार लाल निशान में बंद हो हुए हैं। यूरोपिय बाजार में तेजी का ट्रेंड देखा जा रहा है। अमेरिकी बाजार शुक्रवार के सत्र में लाल निशान में बंद हुए थे। कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 83 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड 79 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा