1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. हफ्ते के पहले ही दिन शेयर बाजार ने कर दिया खेल, इतना बढ़ा कि सेंसेक्स और निफ्टी में हरियाली छा गई

हफ्ते के पहले ही दिन शेयर बाजार ने कर दिया खेल, इतना बढ़ा कि सेंसेक्स और निफ्टी में हरियाली छा गई

 Published : May 08, 2023 03:53 pm IST,  Updated : May 08, 2023 03:56 pm IST

Stock Market Today: आज शेयर बाजार में काफी तेजी देखी गई। सेंसेक्स और निफ्टी जबरदस्त उछाल के साथ कारोबार करते नजर आए।

Stock Market Today- India TV Hindi
Stock Market Today Image Source : FILE

Stock Market Today: आज शेयर बाजार में काफी तेजी देखी गई। सेंसेक्स और निफ्टी जबरदस्त उछाल के साथ कारोबार करते नजर आए। सेंसेक्स 709 अंकों की बढ़त के साथ  61,764 पर तथा निफ्टी 209 अंकों की उछाल के साथ 19,195 पर बिजनेस बंद किया है। 

Sensex 30 share updates
Image Source : BSEये हैं सेंसेक्स-30 के शेयर

शुरुआत में ही दिखी तेजी

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत हुई है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 318.61 अंक उछलकर 61,372.90 अंक पर पहुंच गया है। वहीं, एनएसई निफ्टी 79.60 अंक की तेजी के साथ 18,148.60 अंक पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में शामिल 30 में से 27 शेयरों में तेजी और 3 में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स में शामिल इंडसइंड बैंक के शेयरों में सबसे अधिक 3.42 % की तेजी देखने को मिल रही है। भारतीय बाजार में जोरदार तेजी में रियल्टी, बैंकिंग और ऑटो स्टॉक्स का अहम योगदान है। वहीं, वैश्विक बाजारों में मजबूती का भी फायदा शेयर मार्केट को मिला है। लगातार 4 दिन की गिरावट के बाद शुक्रवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 550 अंक और नैस्डैक 2.25% की बड़ी तेजी के साथ बंद हुआ था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा