1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. IPO से पहले धड़ाधड़ फैसले ले रहा Swiggy, 'Bolt' के बाद अब 'XL fleet' सर्विस लॉन्च की, जानिए क्या है खास

IPO से पहले धड़ाधड़ फैसले ले रहा Swiggy, 'Bolt' के बाद अब 'XL fleet' सर्विस लॉन्च की, जानिए क्या है खास

 Edited By: Pawan Jayaswal
 Published : Oct 06, 2024 06:36 am IST,  Updated : Oct 06, 2024 06:36 am IST

ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने आईपीओ से पहले बल्क ऑर्डर के लिए नई सर्विस एक्सएल फ्लीट लॉन्च की है। इससे पहले 10 मिनट में डिलीवरी के लिए बोल्ट सर्विस लॉन्च की थी।

स्विगी की नई सर्विस- India TV Hindi
स्विगी की नई सर्विस Image Source : FILE

ऑनलाइन ऑर्डर पर खान-पान का सामान पहुंचाने वाले प्लेटफॉर्म स्विगी ने अब बड़े ऑर्डर को एक बार में पूरा करने के लिए औपचारिक रूप से ‘एक्सएल’ बेड़े को पेश किया। इससे कुछ ही घंटों पहले स्विगी ने खान-पान के उत्पाद 10 मिनट में पहुंचाने वाली सेवा ‘बोल्ट’ पेश की थी। हालांकि, यह सेवा फिलहाल चुनिंदा शहरों में उपलब्ध है। स्विगी अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) भी लाने की तैयारी कर रही है। पिछले कुछ सप्ताह से पायलट आधार पर चल रहे इस 'एक्सएल' बेड़े को शनिवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के दिन गुरुग्राम में औपचारिक रूप से शुरू किया गया।

यहां से हुई शुरुआत

स्विगी ने कहा, “अपने आधिकारिक शुरुआत पर स्विगी एक्सएल ईवी बेड़े ने गुरुग्राम और बादशाहपुर निर्वाचन क्षेत्रों में 580 से अधिक मतदान केंद्रों पर चुनाव अधिकारियों को 3,500 भोजन के डब्बे वितरित किए। यह सेवा जिला प्रशासन को निःशुल्क प्रदान की गई।” स्विगी ‘फूड मार्केटप्लेस’ के राष्ट्रीय कारोबार प्रमुख सिद्धार्थ भाकू ने कहा कि खाद्य वितरण सेवाएं नए उपभोग अवसरों और आपूर्ति को बढ़ावा देकर तथा उपभोक्ता आधार के विस्तार को सक्षम बनाकर भारत में खान-पान (एफ एंड बी) क्षेत्र की समग्र वृद्धि में मदद कर रही हैं। भाकू ने कहा कि आने वाले हफ्तों में इस सेवा को और शहरों में भी शुरू किया जाएगा।

बोल्ट के तहते डिलीवर होंगे ये प्रोडक्ट्स

वहीं, रैपिड डिलीवरी सर्विस बोल्ट के तहत में 10 मिनट के अंदर खाद्य और पेय पदार्थों की डिलीवरी की जाएगी। यह सर्विस 6 प्रमुख शहरों- हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली, पुणे, चेन्नई और बेंगलुरु में प्रमुख स्थानों पर पहले से ही परिचालन में है। आने वाले कुछ सप्ताह में इसे और जिलों में लाया जाएगा। बोल्ट उपभोक्ता के दो किलोमीटर के दायरे में चुनिंदा रेस्तराओं से त्वरित फूड डिलीवरी सर्विस प्रदान करता है। स्विगी ने कहा, “आने वाले हफ्तों में यह सेवा और क्षेत्रों में भी लाई जाएगी।” बोल्ट के तहत बर्गर, गर्म पेय पदार्थ, ठंडे पेय पदार्थ, नाश्ते के सामान और बिरयानी जैसे लोकप्रिय व्यंजन पेश किए जाते हैं, जिन्हें बनाने में कम-से-कम समय लगता है। स्विगी ने कहा कि यह आइसक्रीम, मिठाई और स्नैक्स जैसे पैकिंग के लिए तैयार व्यंजनों पर भी ध्यान केंद्रित करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा