1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. छोटे नोटों की टेंशन खत्म! ATM से ₹100-₹200 के नोट धड़ल्ले से निकलेंगे, RBI ने लिया बड़ा फैसला

छोटे नोटों की टेंशन खत्म! ATM से ₹100-₹200 के नोट धड़ल्ले से निकलेंगे, RBI ने लिया बड़ा फैसला

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Jun 03, 2025 04:29 pm IST,  Updated : Jun 03, 2025 04:29 pm IST

रिजर्व बैंक ने 30 सितम्बर तक 75% एटीएम (में कम से कम एक कैसेट से 100/200 के नोट बांटने का निर्देश दिया है। वहीं, 31 मार्च 2026 तक 90% एटीएम में कम से कम एक कैसेट से 100 या 200 के नोट बांटना होगा।

ATM- India TV Hindi
एटीएम Image Source : FILE

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों को एटीएम से पैसे निकासी को लेकर बड़ा आदेश जारी किया है। आपको बता दें कि लेन-देन को आसान बनाने के लिए आरबीआई ने सभी बैंकों और व्हाइट लेबल एटीएम ऑपरेटरों को कम से कम एक कैसेट से ₹100 या ₹200 मूल्यवर्ग के नोट निकालने का निर्देश दिया है। आम तौर पर एक एटीएम में चार कैसेट होते हैं। आरबीआई के मासिक बुलेटिन के अनुसार, 31 मार्च तक बैंक के पास 2.20 लाख एटीएम थे, जबकि व्हाइट लेवल एटीएम की संख्या 36 हजार है।

आम लोगों को मिलेगी बड़ी राहत 

28 अप्रैल की अधिसूचना के अनुसार, अक्सर इस्तेमाल किए जाने वाले मूल्यवर्ग के बैंक नोटों तक लोगों की पहुंच बढ़ाने के प्रयास के तहत, "यह निर्णय लिया गया है कि सभी बैंक और व्हाइट लेबल एटीएम ऑपरेटर (डब्ल्यूएलएओ) यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके एटीएम से नियमित आधार पर ₹100 और ₹200 मूल्यवर्ग के बैंक नोट निकलें।" बैंकिंग एक्सपर्ट का कहना है कि इस फैसले से आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। एटीएम से छोटे नोट निकलने से लेनदेन आसान होगा। 

30 सितंबर तय किया गया डेडलाइन 

रिजर्व बैंक ने 30 सितम्बर तक 75% एटीएम (में कम से कम एक कैसेट से 100/200 के नोट बांटने का निर्देश दिया है। वहीं, 31 मार्च 2026 तक 90% एटीएम में कम से कम एक कैसेट से 100 या 200 के नोट बांटना होगा। इसके साथ ही 500 रुपये के नोट भी मिलेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा