1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सोना और चांदी की कीमत आज फिर बढ़ी, खरीदने से पहले जान लें ताजा भाव

सोना और चांदी की कीमत आज फिर बढ़ी, खरीदने से पहले जान लें ताजा भाव

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Mar 28, 2024 06:37 pm IST,  Updated : Mar 28, 2024 06:37 pm IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 2,194 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से 14 डॉलर की मजबूती है। इसके चलते घरेलू बाजार में भी सोने की कीमत में तेजी दर्ज की गई।

Gold - India TV Hindi
सोना Image Source : FILE

सोना और चांदी की कीमत आज फिर बढ़ोतरी हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 350 रुपये की तेजी के साथ 67,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी जारी रही। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 67,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 200 रुपये की तेजी के साथ 77,450 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में यह 77,250 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 

आगे कीमत में आ सकती है कमी 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली के बाजारों में सोने का हाजिर भाव (24 कैरेट) 67,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 350 रुपये की बढ़त है।’’ अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 2,194 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से 14 डॉलर की मजबूती है। एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषण विभाग के उपाध्यक्ष जतिन त्रिवेदी ने कहा कि ब्याज दरों को लेकर सकारात्मक धारणा के बीच सोने की कीमतें ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रही थीं, लेकिन डॉलर सूचकांक में बढ़ोतरी से इसपर दबाव पड़ सकता है।

रुपया टूटा, डॉलर में मजबूती 

चांदी की कीमत मामूली तेजी के साथ 24.55 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। पिछले कारोबार में यह 24.50 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और प्रमुख प्रतिद्वन्द्वियों मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया छह पैसे की गिरावट के साथ 83.39 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती के रुख और हाल के समय में विदेशी कोषों का निवेश बढ़ने से रुपये को समर्थन मिला।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा