1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सोने और चांदी के भाव में आज फिर आया बड़ा उछाल, जानें दोनों कीमती धातु के लेटेस्ट रेट

सोने और चांदी के भाव में आज फिर आया बड़ा उछाल, जानें दोनों कीमती धातु के लेटेस्ट रेट

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Dec 01, 2023 07:46 pm IST,  Updated : Dec 01, 2023 07:46 pm IST

सर्राफा बाजार के कारोबारियों का कहना है कि शादियों के सीजन के चलते घरेलू मांग अच्छी बनी हुई है। आने वाले दिनों में लाखों की शादियां होंगी। इसके चलते मांग और बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में सोने की मांग बनी रहेगी। इससे कीमत में और तेजी आने का अनुमान है।

Gold price today - India TV Hindi
सोने की कीमत Image Source : FILE

सोने और चांदी के भाव में आज फिर आया बड़ा उछाल रहा। वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 100 रुपये की तेजी के साथ 63,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र के अंत में सोने की कीमत 63,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी। चांदी की कीमत भी 500 रुपये बढ़कर 79,700 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। वैश्विक बाजारों में सोना मजबूती के साथ 2,042 डॉलर प्रति औंस और चांदी मजबूती दर्शाता 25.30 डॉलर प्रति औंस हो गया। 

आगे भी तेजी जारी रहने की पूरी उम्मीद 

कॉमेक्स (जिंस बाजार) पर हाजिर सोना 2,042 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद से दो अमेरिकी डॉलर अधिक है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि व्यापारियों को उम्मीद है कि फेडरल रिजर्व फिर से ब्याज दर नहीं बढ़ाएगा और संभावित रूप से वर्ष 2024 की पहली छमाही में मौद्रिक नीति में ढील देगा। इससे सोने की कीमतों को समर्थन मिलता रहेगा। 

शादियों के सीजन में बढ़ी मांग 

सर्राफा बाजार के कारोबारियों का कहना है कि शादियों के सीजन के चलते घरेलू मांग अच्छी बनी हुई है। आने वाले दिनों में लाखों की शादियां होंगी। इसके चलते मांग और बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में सोने की मांग बनी रहेगी। इससे कीमत में और तेजी आने का अनुमान है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा