1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कोरोना महामारी के दौर में सकारात्मक और ऊर्जावान बनाए रखने के लिए इस कंपनी ने पेश किया ऐप

कोरोना महामारी के दौर में सकारात्मक और ऊर्जावान बनाए रखने के लिए इस कंपनी ने पेश किया ऐप

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 16, 2022 12:49 pm IST,  Updated : Jan 16, 2022 12:49 pm IST

इसके संस्थापक आईआईटी मुंबई के अभिषेक केजरीवाल और आईआईटी खड़गपुर के विपुल अलाहवाधी हैं। 

app- India TV Hindi
app Image Source : FILE

Highlights

  • बहुत कम समय में बड़ी संख्या में लोग इसे पसंद कर रहे हैं
  • गूगल प्ले से Crafto को 226 हजार से अधिक लोग इसे इंस्टाल कर चुके हैं
  • संस्थापक आईआईटी मुंबई के अभिषेक केजरीवाल और आईआईटी खड़गपुर के विपुल अलाहवाधी हैं

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के दौर में बहुत सारे लोग अवसाद से पीड़ित हो रहे हैं। इसी को देखते हुए लोगों को सकारात्मक और ऊर्जावान बनाए रखने के लिए 'कुटुंब' की टीम ने क्राफ्टो ऐप विकसित किया है। 

भारत में डेली सुविचार साझा करने का नया ऐप है Crafto। Kutumb App द्वारा विकसित, यह Android एप्लिकेशन डेली सुविचार अपने दोस्तों और प्रियजनों के साथ साझा करने का सबसे बेहतरीन ऐप है। मानवीय भावनाओं, धार्मिक उद्धरण, सकारात्मक सोच और ऊर्जावान विचारों के इस ऐप में होने से बहुत कम समय में बड़ी संख्या में लोग इसे पसंद कर रहे हैं। इस ऐप के माध्यम से आप प्रेरक विचारों के साथ जीवन को सफल और सुंदर बनाने वाले परिवेश का निर्माण कर सकते हैं। 

कहां से करें डाउनलोड

इस ऐप को कोई भी गूगल प्लेस्टोर से निशुल्क डाउनलोड कर सकता है। क्राफ्टो के जरिए आप लोगों से अपनी फोटो के साथ अपना स्टेटस साझा कर सकते हैं। अगर आप हमेशा ऊर्जावान और रचनाधर्मी बने रहना चाहते हैं तो इसका हिस्सा बन एक शानदार सफर की शुरुआत बिना विलंब के शुरू कर सकते हैं। गूगल प्ले से Crafto को 226 हजार से अधिक लोग इसे इंस्टाल कर चुके हैं। आप पंजीकरण के बिना भी इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 

इन सुविधाओं का उठाएं लाभ

डेली सुविचार क्राफ्टो के माध्यम से आप सुप्रभात, सुविचार, शुभरात्रि, शिव दर्शन, कृष्ण दर्शन, उपदेश, दिन और त्योहार विशेष के बारे में विचार एवं विशेष जानकारी हासिल कर सकते हैं। देश का सबसे बड़ा कम्युनिटी ऐप 'कुटुंब' की टीम ने क्राफ्टो को विकसित किया है। इसके संस्थापक आईआईटी मुंबई के अभिषेक केजरीवाल और आईआईटी खड़गपुर के विपुल अलाहवाधी हैं। देश का सबसे बड़ा कम्युनिटी ऐप 'कुटुंब' की टीम ने क्राफ्टो को विकसित किया है। इसके संस्थापक आईआईटी मुंबई के अभिषेक केजरीवाल और आईआईटी खड़गपुर के विपुल अलाहवाधी हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

App