1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. इस बार गर्मी में नहीं होगी बिजली की किल्लत, भारत को​ मिला दोस्त नेपाल का साथ

इस बार गर्मी में नहीं होगी बिजली की किल्लत, भारत को​ मिला दोस्त नेपाल का साथ

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : May 27, 2023 05:25 pm IST,  Updated : May 27, 2023 05:25 pm IST

नेपाल बिजली प्राधिकरण के प्रवक्ता सुरेश भट्टाराई ने कहा, ''हमने शनिवार से भारत को 600 मेगावॉट घंटे बिजली की बिक्री शुरू कर दी है, क्योंकि देश में बिजली अधिक है।'' कुछ समय पहले नेपाल घरेलू मांग को पूरा करने के लिए भारत से 400 मेगावाट तक बिजली का आयात कर रहा था।

बिजली - India TV Hindi
बिजली Image Source : FILE

इस बार गर्मी में आपको बिजली कटौती का सामना नहीं करना होगा। ऐसा इसलिए कि बिजली की कमी नहीं होगी। दरअसल, नेपाल ने शनिवार से भारत को बिजली का निर्यात शुरू कर दिया है। इस कदम से गर्मी में बढ़ी बिजली की मांग पूरा करने में मदद मिलेगी, जिससे बिजली कटौती की जरूरत नहीं होगी। 

गौरतलब है कि हिमालयी देश में मानसून की शुरुआत के साथ ही नदियों में पानी बढ़ने से पनबिजली का उत्पादन बढ़ गया है। इससे भारत में बिजली की कमी नहीं होगी। कई उत्तरी राज्यों में नेपाल से आई बिजली की आपूर्ति की जाएगी। इससे गर्मी में लोगों को बिजली कटौती का सामना नहीं करना होगा। 

नेपाल बिजली प्राधिकरण के प्रवक्ता सुरेश भट्टाराई ने कहा, ''हमने शनिवार से भारत को 600 मेगावॉट घंटे बिजली की बिक्री शुरू कर दी है, क्योंकि देश में बिजली अधिक है।'' कुछ समय पहले नेपाल घरेलू मांग को पूरा करने के लिए भारत से 400 मेगावाट तक बिजली का आयात कर रहा था। 

नेपाल में सर्दियों में बिजली की घरेलू मांग बढ़ जाती है, जबकि गर्मियों में मांग घट जाती है। पिछले साल नेपाल ने भारत को बिजली निर्यात कर करीब 12 अरब रुपये कमाए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा