1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. थॉमसन एयर कंडीशनर बाजार में उतरने को तैयार, ऑनलाइन बिक्री का 10 प्रतिशत हासिल करने का लक्ष्य

थॉमसन एयर कंडीशनर बाजार में उतरने को तैयार, ऑनलाइन बिक्री का 10 प्रतिशत हासिल करने का लक्ष्य

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 17, 2022 06:45 pm IST,  Updated : Mar 17, 2022 06:45 pm IST

थॉमसन ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि कंपनी घरेलू उपकरण श्रेणी में अपनी उपस्थिति का विस्तार कर रही है

Thomson - India TV Hindi
Thomson  Image Source : THOMSON

नयी दिल्ली । देश में सुपर प्लास्ट्रोनिक्स प्राइवेट लिमिटेड (एसपीपीएस) ब्रांड नाम से कारोबार करने वाली फ्रांस की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी थॉमसन इस महीने एयर कंडीशनर (एसी) बाजार में उतरने जा रही है। थॉमसन ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि कंपनी घरेलू उपकरण श्रेणी में अपनी उपस्थिति का विस्तार कर रही है और इस महीने 'स्प्लिट' एवं इनवर्टर रूम एयर कंडीशनर की एक श्रृंखला पेश करेगी।

कंपनी अपने रणनीतिक साझेदार फ्लिपकार्ट के साथ ई-कॉमर्स मंच पर एसी पेश करेगी। इसके साथ उसने अगले तीन वर्षों में ऑनलाइन एसी बाजार में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने का लक्ष्य रखा है। एसपीपीएस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अवनीत सिंह मारवाह ने कहा, ‘‘हम इस साल अपने उत्पादों में एक और नयी श्रेणी जोड़ रहे हैं। हम इसे लेकर बहुत उत्सुक हैं और अपने रणनीतिक साझेदार फ्लिपकार्ट के साथ थॉमसन के एयर कंडीशनर को भारतीय बाजार में पेश कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगले पांच साल में थॉमसन घरेलू उपकरणों में 500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी और अगले तीन साल में हम ऑनलाइन एसी बाजार का 10 प्रतिशत हासिल करने की योजना बना रहे हैं।’’ कंपनी ने अपने एसी की शुरुआती कीमत 26,490 रुपये रखी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा