1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कौन होगा Apple का अगला 'Tim Cook'? iPhone बनाने वाली कंपनी ने नए CEO की तलाश शुरू की

कौन होगा Apple का अगला 'Tim Cook'? iPhone बनाने वाली कंपनी ने नए CEO की तलाश शुरू की

 Edited By: Shivendra Singh
 Published : Nov 15, 2025 12:11 pm IST,  Updated : Nov 15, 2025 12:11 pm IST

दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक Apple में बड़ा बदलाव होने की आहट तेज हो गई है। 14 साल से कंपनी की कमान संभाल रहे CEO टिम कुक अब अपनी भूमिका से जल्द विदा ले सकते हैं। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट ने टेक वर्ल्ड में हलचल मचा दी है।

क्या टिम कुक देने वाले...- India TV Hindi
क्या टिम कुक देने वाले हैं इस्तीफा? Image Source : POSTED ON X BY @TIM_COOK

दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक एप्पल में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। आईफोन बनाने वाली यह दिग्गज कंपनी अब अपने अगले चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) की तलाश में जुट गई है। यह वही पद है जिसे पिछले 14 सालों से टिम कुक ने संभालकर एप्पल को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। लेकिन अब संकेत साफ हैं कि आने वाले समय में एप्पल की कमान किसी नए नेता के हाथ में जा सकती है। हालांकि, अब सबके मन में यह सवाल है कि कौन बनेगा एप्पलका नया सीईओ?

FT की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल ने अपने उत्तराधिकार पर काम तेज कर दिया है और कंपनी टिम कुक के उत्तराधिकारी की औपचारिक खोज में जुट गई है। सूत्रों के मुताबिक, कुक अगले साल तक सीईओ का पद छोड़ सकते हैं और कंपनी इस बदलाव की योजना बेहद सावधानी से बना रही है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एप्पल का बोर्ड और शीर्ष अधिकारी हाल के महीनों में कुक के इस्तीफे और नेतृत्व परिवर्तन की तैयारियों पर गहन चर्चा कर रहे हैं। हालांकि कंपनी ने इस बारे में आधिकारिक तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

कौन बनेगा एप्पल का नया CEO?

सबसे आगे नाम जॉन टर्नस (John Ternus) का है, जो एप्पल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, हार्डवेयर इंजीनियरिंग हैं। वे पिछले कई वर्षों से आईफोन, आईपैड और मैक प्रोजेक्ट्स के अहम चेहरे रहे हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि एप्पल की आने वाली तकनीकों और नए प्रोडक्ट्स को आगे बढ़ाने के लिए जॉन टर्नस सबसे सही व्यक्ति साबित हो सकते हैं। टर्नस को इंजीनियरिंग में उनकी मजबूती, शांत नेतृत्व शैली और एप्पल के कामों की गहरी समझ के लिए जाना जाता है। यदि वे CEO बने, तो यह एप्पल के लिए टेक्नोलॉजी-ड्रिवन नेतृत्व का नया दौर हो सकता है।

अभी क्यों तेज हुई खोज?

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि टिम कुक की उम्र बढ़ने (वे अब 64 वर्ष के हैं), लंबा कार्यकाल और भविष्य की रणनीति को देखते हुए यह बदलाव स्वाभाविक है। एप्पल नहीं चाहता कि अचानक नेतृत्व परिवर्तन हो, इसलिए पहले से ही मजबूत प्लानिंग की जा रही है।

कब होगा औपचारिक ऐलान?

रिपोर्ट्स के अनुसार, एप्पल अपने अगले CEO का ऐलान जनवरी के अंत में होने वाली अर्निंग्स रिपोर्ट से पहले नहीं करेगा, क्योंकि यह कंपनी के लिए वर्ष का सबसे अहम समय होता है, क्योंकि हॉलिडे सीजन की बिक्री का डेटा इसी समय पेश किया जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा