1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. टमाटर फिर हुआ लाल, दो दिन में कीमत 100 रुपये Kg तक पहुंची, जानें क्यों आया उछाल और आगे क्या

टमाटर फिर हुआ लाल, दो दिन में कीमत 100 रुपये Kg तक पहुंची, जानें क्यों आया उछाल और आगे क्या

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Jun 26, 2023 05:45 pm IST,  Updated : Jun 26, 2023 05:45 pm IST

थोक मंडी के कारोबारियों का कहना है कि मंडी में टमाटर की अवाक कम हो गई है। इसके चलते कीमत में एकदम से उछाल आ गया है।

टमाटर - India TV Hindi
टमाटर Image Source : FREEPIK

आम गृहणियों के लिए टमाटर फिर से लाल हो गया है। दरअसल, बीते दो दिनों में टमाटर के दाम में बड़ा उछाल आया है। यह तेजी दिल्ली-एनसीआर समेत देश के दूसरे हिस्सों में देखने को मिली है। दिल्ली, नोएडा और ग्रुरुग्राम के सब्जी मंडी की बात करें तो यहां टमाटर के दाम 60 रुपये किलो से लेकर 100 रुपये किलो तक पहुंच गया है।  वहीं, थोक मंडी में भी भाव 60 से 70 रुपये किलो तक पहुंच गया है। टमाटर के अलावा अदरक, शिमला मिर्च, तुरई, हरी मिर्च आदि के भाव में उछाल आया है। इससे आम लोगों पर फिर से महंगाई का बोझ बढ़ गया है। 

क्यों आया एकदम से भाव में उछाल 

थोक मंडी के कारोबारियों का कहना है कि मंडी में टमाटर की अवाक कम हो गई है। इसके चलते कीमत में एकदम से उछाल आ गया है। वहीं, कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि देश के अधिकांश हिस्सों में उच्च तापमान, कम उत्पादन और देरी से हुई बारिश की वजह से टमाटर की कीमत में बड़ी तेजी आई है। आपको बता दें कि टमाटर की कीमतों में अचानक उछाल आया है। मई में टमाटर 20 से 25 रुपये किलो मिल रहा था। सब्जियों के दाम में उछाल से महंगाई बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। 

दो दिनों में टमाटर की कीमतें दोगुनी हो गई

अजादपुर मंदी के कारोबारियों का कहना है कि पिछले दो दिनों में टमाटर की कीमतें दोगुनी हो गई हैं। हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों से टमाटर की आपूर्ति कम होने से कीमतों में तेजी आई है। बेमौसम बारिश ने भी टमाटर की फसल को नुकसान पहुंचाया है। इसके साथ ही कई राज्यों में उच्च तापमान ने भी नुकसान पहुंचाया है। अब बाजार में मांग पूरा करने के लिए कारोबारी बेंगलुरु से टमाटर मंगा रहे हैं। इससे लागत काफी बढ़ गई है। हालांकि, कीमत में तेजी लंबे समय तक रहने की आशंका नहीं है। किसानों का कहना है कि बाजार में नई फसल आने वाली है। इसके बाद कीमत कम हो जाएंगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा