1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अमेरिकी सीनेट से इस बिल को पास कराने में ट्रंप के छूटे पसीने, 51-48 के मामूली अंतर से हुआ फैसला

अमेरिकी सीनेट से इस बिल को पास कराने में ट्रंप के छूटे पसीने, 51-48 के मामूली अंतर से हुआ फैसला

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Apr 05, 2025 02:01 pm IST,  Updated : Apr 05, 2025 02:01 pm IST

ट्रंप की शुल्क योजनाओं के बाद अमेरिकी अर्थव्यवस्था में उथल-पुथल मची हुई है। शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई है और घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बढ़ती लागत और संभावित मंदी की आशंकाएं बढ़ गई हैं।

Donald Trump - India TV Hindi
डोनाल्ड ट्रंप Image Source : FILE

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ट्रेड वॉर शुरू कर अपने ही देश में फंसते चले जा रहे हैं। देश में ही उनके खिलाफ विरोध तेजी से बढ़ रहा है। अब ताजा मामला अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट से आया है। सीनेट में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एजेंडे को ध्यान में रखकर पेश की गई खरबों डॉलर की टैक्स छूट और खर्च में कटौती की रूपरेखा को विपक्ष के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। हालांकि, कड़े विरोध के बावजूद शुक्रवार देर रात पारित कर दिया। सीनेट ने अपनी मैराथन बैठक में ट्रंप प्रशासन की तरफ से रखे गए प्रस्ताव को 51-48 के नजदीकी अंतर से पारित किया। डेमोक्रेटिक सांसदों ने इसका पुरजोर विरोध किया लेकिन रिपब्लिकन पार्टी भारी पड़ी। 

अमेरिकी अर्थव्यवस्था में उथल-पुथल मची हुई 

यह घटना ऐसे समय हुई है जब ट्रंप की शुल्क योजनाओं के बाद अमेरिकी अर्थव्यवस्था में उथल-पुथल मची हुई है। शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई है और घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बढ़ती लागत और संभावित मंदी की आशंकाएं बढ़ गई हैं। ट्रंप की पार्टी के कुछ सांसद भी इस योजना पर चिंता जता चुके हैं। हालांकि ट्रंप की खर्च कटौती वाली रुपरेखा को सीनेट की मंजूरी मिलने से संसद के दोनों सदनों से कर कटौती विधेयक पारित कराने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। डेमोक्रेट्स ने रिपब्लिकन पर पांच लाख करोड़ डॉलर से अधिक की कर कटौती का भुगतान करने के लिए चिकित्सकीय मदद और पोषण सहायता जैसे सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों में कटौती करने का आरोप लगाया। 

लोगों के हित में फैसला 

हालांकि रिपब्लिकन पार्टी ने अपने कदम को अधिकांश अमेरिकी परिवारों के लिए कर वृद्धि को रोकने की कोशिश बताया। अब यह रूपरेखा संसद के निचले सदन में पेस की जाएगी, जहां स्पीकर माइक जॉनसन इसे अगले सप्ताह मतदान के लिए ला सकते हैं। वहीं, दूसरी ओर शुक्रवार को डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 2,231 अंक लुढ़क गया। एसएंडपी 500 फरवरी में अपने रिकॉर्ड से लगभग 16% नीचे लुढ़क गया। नैस्डैक -948.58 अंक या 5.73% गिरकर 15,602.03 अंक पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 और नैस्डैक में मार्च 2020 के बाद से सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट रही। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा