1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के सुर एकदम से बदले, बोले- मोदी मेरे बहुत अच्छे दोस्त, ट्रेड डील को लेकर दिए ये संकेत

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के सुर एकदम से बदले, बोले- मोदी मेरे बहुत अच्छे दोस्त, ट्रेड डील को लेकर दिए ये संकेत

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Mar 29, 2025 04:31 pm IST,  Updated : Mar 29, 2025 04:31 pm IST

ट्रंप ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में कहा, "प्रधानमंत्री मोदी हाल ही में यहां आए थे और हम हमेशा से बहुत अच्छे मित्र रहे हैं।" उनकी यह टिप्पणी 2 अप्रैल सै भारत समेत कई देशों पर जवाबी सीमा शुल्क लगाने से पहले आई है।

President Trump and PM Modi- India TV Hindi
राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी Image Source : FILE

Trade Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुर भारत के लिए एकदम से बदल गए हैं। अमेरिका और भारत के बीच चल रही ट्रेड डील को लेकर दिए गए बयान में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 'बेहद बुद्धिमान व्यक्ति' और अपना 'बहुत अच्छा दोस्त' बताने के साथ ही कहा है कि अमेरिका और भारत के बीच व्यापार शु्ल्क पर चल रही वार्ता के बहुत अच्छे नतीजे निकलकर आएंगे। ट्रंप की यह टिप्पणी विदेश सचिव विक्रम मिस्री की अमेरिकी उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडौ से द्विपक्षीय व्यापार पर हुई चर्चा के दिन आई। इस चर्चा के दौरान संतुलित व्यापारिक संबंधों के लिए बाधाओं को कम करने का मुद्दा भी शामिल रहा। 

हम हमेशा से बहुत अच्छे मित्र 

ट्रंप ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में कहा, "प्रधानमंत्री मोदी हाल ही में यहां आए थे और हम हमेशा से बहुत अच्छे मित्र रहे हैं।" उनकी यह टिप्पणी दो अप्रैल सै भारत समेत कई देशों पर जवाबी सीमा शु्ल्क लगाने की अमेरिकी घोषणा पर अमल होने के कुछ दिन पहले आई है। ट्रंप ने कहा, "भारत दुनिया में सबसे अधिक शुल्क लगाने वाले देशों में से एक है। यह निष्ठुर है, यह निर्दयी है। वे बहुत बुद्धिमान हैं। वह (मोदी) बहुत बुद्धिमान व्यक्ति हैं और मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। हमारी बातचीत बहुत अच्छी रही। मुझे लगता है कि भारत और हमारे देश के बीच यह बहुत अच्छा काम करेगा।" इसके साथ ही अमेरिकी रा्ष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी की तरफ इशारा करते हुए कहा, "मैं कहना चाहता हूं कि आपके पास एक महान प्रधानमंत्री है।" प्रधानमंत्री मोदी ने फरवरी में अमेरिका का दौरा किया था और ट्रंप के साथ द्विपक्षीय चर्चा की थी। इस दौरान दोनों पक्षों ने पारस्परिक रूप से लाभकारी, बहु-क्षेत्रीय द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत करने की योजना की घोषणा की थी। 

दोनों देशों के बीच जारी है बात 

ट्रंप भारत पर बेहद ऊंचे सीमा शुल्क लगाने का आरोप पहले भी कई बार लगा चुके हैं। उन्होंने कहा है कि अब अमेरिका भी जवाबी सीमा शुल्क लगाएगा। इस बीच, भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि मिस्री और लैंडौ ने बढ़ते द्विपक्षीय व्यापार, रक्षा और प्रौद्योगिकी सहयोग और आवागमन एवं प्रवास से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा कि दोनों अधिकारियों ने "निष्पक्ष और संतुलित द्विपक्षीय व्यापार संबंध प्राप्त करने के लिए बाधाओं को कम करने के लिए चल रहे प्रयासों" और रक्षा एवं प्रौद्योगिकी में सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की। अमेरिका के सहायक व्यापार प्रतिनिधि ब्रेंडन लिंच भी इस समय भारत दौरे पर हैं। वह प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) की रूपरेखा एवं प्रावधानों को लेकर भारतीय वार्ताकारों के साथ बातचीत कर रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा