1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर 70 की स्पीड से ही चल सकेंगी गाड़ियां, घटाई गई स्पीड लिमिट

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर 70 की स्पीड से ही चल सकेंगी गाड़ियां, घटाई गई स्पीड लिमिट

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Aug 01, 2026 03:34 pm IST,  Updated : Aug 01, 2026 03:34 pm IST

एक्सप्रेसवे पर लगाए गए स्पीड रडार में भी नई स्पीड लिमिट को अपडेट कर दिया गया है।

Delhi-Dehradun Expressway, Delhi-Dehradun Expressway speed limit, Delhi-Dehradun Expressway speed li- India TV Hindi
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे Image Source : NHAI

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों के लिए तय की गई स्पीड लिमिट घटा दी गई है। हालांकि, स्पीड लिमिट में किया गया ये बदलाव सिर्फ दिल्ली की सीमा में ही लागू होगी। दिल्ली की सीमा के भीतर, इस एक्सप्रेसवे पर अब कार 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ही चल सकेंगी। तय की गई 70 किमी प्रति घंटे की नई स्पीड लिमिट से ऊपर जाने पर चालान काटा जाएगा। इसी तरह, बस-ट्रक समेत बाकी सभी भारी वाहनों के लिए स्पीड लिमिट घटाकर 60 किमी प्रति घंटा कर दी गई है।

स्पीड रडार में अपडेट की गई नई स्पीड लिमिट

जानकारी के मुताबिक, एक्सप्रेसवे पर लगाए गए स्पीड रडार में भी नई स्पीड लिमिट को अपडेट कर दिया गया है। लिहाजा, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर अब कोई गाड़ी स्पीड लिमिट क्रॉस करती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटा जाएगा।

अक्षरधाम मंदिर के पास शुरू होता है दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे

213 किमी लंबे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, दिल्ली में अक्षरधाम के पास शुरू होता है। इसका 14.75 किमी हिस्सा दिल्ली में ही है। इस एक्सप्रेसवे का दिल्ली वाला हिस्सा लोनी बॉर्डर के पास खत्म होता है। उद्घाटन के समय, दिल्ली के गांधी नगर से लेकर लोनी बॉर्डर तक इसके 6.5 किमी लंबे एलिवेटेड सेक्शन पर टू-व्हीलर्स और ई-रिक्शा को बैन कर दिया गया था।

NHAI ने स्पीड लिमिट के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस से मांगा था सुझाव

NHAI ने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस से दिल्ली की सीमा में चलने वाली गाड़ियों के लिए स्पीड लिमिट तय करने के लिए सुझाव मांगा था। हालांकि, उस समय दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने तत्काल सुझाव नहीं दिए थे। तब तक, इस एक्सप्रेसवे के दिल्ली वाले हिस्से पर कारें 100 किमी प्रति घंटा और भारी वाहन 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही थीं। 

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से आने-जाने वाले लोगों को रखना होगा खास ध्यान

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के दिल्ली वाले हिस्से के डिजाइन और ट्रैफिक को ध्यान में रखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने NHAI को नई स्पीड लिमिट का सुझाव दिया, जिसे NHAI ने तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया है। अगर आप भी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करते हैं तो नई स्पीड लिमिट का खास ध्यान रखें वरना आपकी गाड़ी का भारी चालान कट सकता है।

ये भी पढ़ें

प्राइवेट अस्पतालों को ESIC फैसिलिटी बनाने पर विचार कर रही सरकार, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा