1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एअर इंडिया के साथ विलय से पहले विस्तारा VRS लाई, इस तरीख तक आवेदन कर सकेंगे कर्मचारी

एअर इंडिया के साथ विलय से पहले विस्तारा VRS लाई, इस तरीख तक आवेदन कर सकेंगे कर्मचारी

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Jul 30, 2024 02:11 pm IST,  Updated : Jul 30, 2024 02:11 pm IST

वीआरएस उन लोगों के लिए है जिन्होंने एयरलाइन में पांच साल की सेवा पूरी कर ली है, जबकि वीएसएस उन कर्मचारियों के लिए है जिन्होंने एयरलाइन में अभी पांच साल की सेवा पूरी नहीं की है।

Vistara- India TV Hindi
विस्तारा Image Source : PTI

विस्तारा ने एअर इंडिया के साथ विलय से पहले उड़ान सेवा के इतर अन्य कार्यों से जुड़े कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के साथ-साथ स्वैच्छिक पृथक्करण योजनाओं की पेशकश की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। विस्तारा, टाटा और सिंगापुर एयरलाइंस के बीच एक संयुक्त उद्यम है। इसमें स्थायी तथा अनुबंध सहित करीब 6,500 से अधिक कर्मचारी हैं। अधिकारियों ने बताया कि उड़ान सेवा के इतर अन्य कार्यों से जुड़े (नॉन-फ्लाइंग) स्थायी कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (VRS ) और Voluntary Separation Scheme (VSS) की पेशकश की गई है। पात्र कर्मचारी 23 अगस्त तक इन योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

एअर इंडिया के समान है यह स्कीम 

वीआरएस उन लोगों के लिए है जिन्होंने एयरलाइन में पांच साल की सेवा पूरी कर ली है, जबकि वीएसएस उन कर्मचारियों के लिए है जिन्होंने एयरलाइन में अभी पांच साल की सेवा पूरी नहीं की है। ये योजनाएं टाटा समूह के स्वामित्व वाली एअर इंडिया द्वारा इस महीने की शुरुआत में पेश की गई योजनाओं के समान हैं। ये योजनाएं पायलट, चालक दल के सदस्यों और अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए लाइसेंस रखने वालों पर लागू नहीं होंगी। विस्तारा की ओर से इन योजनाओं पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई। 

2015 में विस्तारा की हुई थी शुरुआत

एयरलाइन ने 2015 में उड़ान भरना शुरू किया था। सूत्रों ने इस महीने की शुरुआत में बताया था कि एअर इंडिया ने उड़ान सेवा के अलावा अन्य कार्यों से जुड़े कम से कम पांच साल तक की सेवा वाले स्थायी कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) पेश की है। पांच साल से कम समय से काम कर रहे कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक पृथक्करण योजना (वीएसएस) लाई गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा