1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. दोगुना, 3-गुना या 4-गुना करना है अपना पैसा? निवेश में इन फॉर्मूलों का करें इस्तेमाल, मिलेगा फायदा

दोगुना, 3-गुना या 4-गुना करना है अपना पैसा? निवेश में इन फॉर्मूलों का करें इस्तेमाल, मिलेगा फायदा

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Oct 27, 2024 10:50 pm IST,  Updated : Oct 27, 2024 10:50 pm IST

72 का नियम बताता है कि किसी निवेश विकल्प में आपका पैसा कब डबल होता है। 72 के नियम को समझने के लिए आपको 72 में संभावित सालाना रिटर्न की दर का भाग देना होगा।

इन्वेस्टमेंट टिप्स- India TV Hindi
इन्वेस्टमेंट टिप्स Image Source : FILE

Investment Tips : क्या आप निवेश में अपना पैसा दो-गुना, तीन-गुना या चार गुना करना चाहते हैं? यही आपका सपना है, तो आपको बहुत अनुशासन, धैर्य और रिसर्च की जरूरत होगी। सबसे पहले तो उसी निवेश विकल्प में पैसा लगाएं, जिसकी आपको बारीकी से समझ है। किसी के कहने पर या किसी की राय से अपना पैसा इन्वेस्ट ना करें, वरना आप बुरे फंस सकते हैं। पर्सनल फाइनेंस की दुनिया में कई फॉर्मूले हैं। एक्सपर्ट्स द्वारा बनाए ये फॉर्मूले आपकी निवेश जर्नी को आसान बना देते हैं। आज हम आपको ऐसे 3 फॉर्मूले बताएंगे, जिनसे आप यह जान सकते हैं कि आपको अपना निवेश दोगुना, तीन गुना या चार गुना करने के लिए कितना समय लगेगा। इन फॉर्मूलों के यूज से आप यह जान लेंगे कि आपको अपना टार्गेट पाने के लिए कितने फीसदी औसत रिटर्न वाली निवेश स्कीम में अपना पैसा लगाना है।

72 का नियम

यह नियम बताता है कि किसी निवेश विकल्प में आपका पैसा कब डबल होता है। 72 के नियम को समझने के लिए आपको 72 में संभावित सालाना रिटर्न की दर का भाग देना होगा। उदाहरण के लिए आपने एक ऐसे निवेश विकल्प में 1 लाख रुपये निवेश किये हैं, जो 8 फीसदी सालाना रिटर्न दे रहा है। अब 72 में 8 का भाग देने पर 9 आएगा। यह 9 वह संख्या है, जितने साल आपके इन्वेस्टमेंट को दोगुना होने में लगेंगे। यानी इस निवेश में आपके 1 लाख रुपये को 2 लाख रुपये बनने में 9 साल लगेंगे।

114 का नियम

114 का नियम बताता है कि आपके निवेश को तीन गुना होने में कितना वक्त लगेगा। इस नियम में आपको 72 के स्थान पर 114 का उपयोग करना है। जैसे कोई निवेश आपको 10 फीसदी सालाना रिटर्न दे रहा है, तो उसमें आपकी रकम को तीन गुना होने में 114/10= 11.4 साल लगेंगे। इस तरह इस निवेश में आपकी रकम को तीन गुना होने में 11.4 साल लगेंगे।

144 का नियम

144 के नियम से हम यह पता कर सकते हैं कि हमारे निवेश को चार गुना होने में कितना समय लगेगा। इसके लिए फॉर्मूले में आपको 72 की जगह 144 रखना है। जैसे कोई निवेश आपको 12 फीसदी सालाना रिटर्न दे रहा है। तो इस निवेश में आपकी रकम को 4 गुना होने में 144/12= 12 साल लगेंगे। आप इस फॉर्मूले को उल्टा यूज करके यह भी पता कर सकते हैं कि आपके निवेश को इतने साल में 4 गुना करने के लिए सालाना कितने फीसदी रिटर्न की जरूरत होगी।

इन फॉर्मूलों के यूज से आप यह जान लेंगे कि आपको अपना टार्गेट पाने के लिए कितने फीसदी औसत रिटर्न वाली निवेश स्कीम में अपना पैसा लगाना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा