1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. PM Kisan Yojana की 23वीं किस्त कब आएगी? देश के करोड़ों किसानों को है बेसब्री से इंतजार!

PM Kisan Yojana की 23वीं किस्त कब आएगी? देश के करोड़ों किसानों को है बेसब्री से इंतजार!

 Written By: Shivendra Singh
 Published : May 20, 2026 08:57 pm IST,  Updated : May 20, 2026 08:57 pm IST

देश के करोड़ों किसान अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। सरकार हर साल किसानों के खाते में 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता भेजती है, जो 2,000 रुपये की तीन किस्तों में दी जाती है। अब किसानों की नजर अगली किस्त पर टिकी हुई है।

पीएम किसान योजाना की...- India TV Hindi
पीएम किसान योजाना की 23वीं किस्त कब आएगी? Image Source : CANVA

देश के करोड़ों किसानों को अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त का इंतजार है। सरकार हर साल किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए पीएम किसान योजना के तहत 6000 रुपये देती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है। अब किसान अगली 2000 रुपये की किस्त की तारीख जानने के लिए उत्सुक हैं।

कब आ सकती है 23वीं किस्त?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 मार्च 2026 को असम के गुवाहाटी में पीएम किसान की 22वीं किस्त जारी की थी। पिछले रिकॉर्ड को देखें तो योजना की अगली यानी 23वीं किस्त जून या जुलाई 2026 में जारी हो सकती है। हालांकि, सरकार की तरफ से अभी तक आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।

किसानों को कैसे मिलता है पैसा?

पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को हर चार महीने में 2000 रुपये की किस्त मिलती है। यह पैसा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे बैंक खाते में भेजा जाता है। इससे किसानों को खेती और अन्य जरूरी खर्चों में मदद मिलती है।

e-KYC पूरा करना है जरूरी

अगर किसान अगली किस्त का लाभ लेना चाहते हैं तो उन्हें e-KYC जरूर पूरा करना होगा। सरकार ने साफ किया है कि बिना e-KYC के किसानों के खाते में अगली किस्त नहीं भेजी जाएगी। किसान PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से e-KYC कर सकते हैं। इसके लिए आधार नंबर दर्ज कर OTP के जरिए सत्यापन करना होता है।

e-KYC के तीन तरीके

सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए e-KYC के तीन ऑप्शन दिए हैं-  OTP आधारित e-KYC, बायोमेट्रिक e-KYC और फेस ऑथेंटिकेशन आधारित e-KYC. किसान CSC सेंटर, मोबाइल ऐप या पोर्टल के जरिए यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें लाभार्थी की स्थिति

किसान ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 'Beneficiary Status' ऑप्शन चुन सकते हैं। वहां आधार नंबर या बैंक अकाउंट नंबर डालकर यह पता लगाया जा सकता है कि अगली किस्त का पैसा कब आएगा और भुगतान की स्थिति क्या है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा