1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Bank Holiday Today : गणेश चतुर्थी के चलते क्या आज बंद रहेंगे बैंक, देखिए छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holiday Today : गणेश चतुर्थी के चलते क्या आज बंद रहेंगे बैंक, देखिए छुट्टियों की लिस्ट

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Sep 07, 2024 08:58 am IST,  Updated : Sep 07, 2024 08:58 am IST

Bank Holiday Today : आज गणेश चतुर्थी के चलते गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और गोवा में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

गणेश चतुर्थी पर...- India TV Hindi
गणेश चतुर्थी पर बैंकों की छुट्टी Image Source : REUTERS

Bank holiday today : आज शनिवार, 7 सितंबर को देशभर में गणेश चतुर्थी या विनायक चतुर्थी मनाई जा रही है। तो क्या आज गणपति फेस्टिवल के चलते बैंकों की छुट्टी रहेगी? यह सवाल कई लोगों के मन में होगा। तो इसका जवाब है, हां। देश के कई राज्यों में आज प्राइवेट और निजी बैंकों की छुट्टी रहने वाली है। इसके बाद रविवार के चलते कल भी बैंक बंद रहेंगे। आज गणेश चतुर्थी/सामवत्सरी (चतुर्थी पक्ष)/वरसिद्धि विनायक व्रत/विनायकर चतुर्थी के चलते गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और गोवा में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

वैसे तो आजकल अधिकतर बैंकिंग काम ऑनलाइन ही हो जाते हैं। बैंक के मोबाइल ऐप पर तमाम तरह की सर्विसेज उपलब्ध रहती हैं। लेकिन फिर भी लोन लेने जैसे कई काम हैं, जिनके लिए बैंक ब्रांच जाना पड़ जाता है। लेकिन आप बैंक ब्रांच जाएं और वह बंद हो तो? आपका काम रुक जाएगा और वक्त भी बर्बाद होगा। इससे बचने के लिए आपको पहले से पता होना चाहिए कि आपका बैंक कब-कब बंद रहने वाला है। महीने के हर रविवार और दूसरे तथा चौथे शनिवार को बैंकों का अवकाश होता है। 

सितंबर में इन तारीखों को बंद रहेंगे बैंक

 

  • 7 सितंबर: गणेश चतुर्थी/सामवत्सरी (चतुर्थी पक्ष)/वरसिद्धि विनायक व्रत/विनायकर चतुर्थी (गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, हैदराबाद - आंध्र प्रदेश, हैदराबाद - तेलंगाना, गोवा)
  • 8 सितंबर: रविवार
  • 14 सितंबर: कर्म पूजा/प्रथम ओणम (केरल, झारखंड)
  • 15 सितंबर: रविवार
  • 16 सितंबर: मिलाद-उन-नबी या ईद-ए मिलाद (पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन) (बारा वफात) (गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तराखंड, हैदराबाद - आंध्र प्रदेश, हैदराबाद - तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू, केरल, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड)
  • 17 सितंबर: इंद्रजात्रा/ईद-ए मिलाद (मिलाद-उन-नबी) (सिक्किम, छत्तीसगढ़)
  • 18 सितंबर: Pang-Lhabsol (असम)
  • 20 सितंबर: ईद-ए मिलाद-उल-नबी (जम्मू, श्रीनगर)
  • 21 सितंबर: श्री नारायण गुरु समाधि दिवस (केरल)
  • 22 सितंबर: रविवार
  • 23 सितंबर: महाराजा हरि सिंह जी का जन्मदिन (जम्मू, श्रीनगर)
  • 28 सितंबर: चौथा शनिवार
  • 29 सितंबर: रविवार
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा