1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. क्या पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर हुई RBI की कार्रवाई से Paytm पर भी पड़ेगा असर, कंपनी ने दी अहम जानकारी

क्या पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर हुई RBI की कार्रवाई से Paytm पर भी पड़ेगा असर, कंपनी ने दी अहम जानकारी

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Apr 25, 2026 03:41 pm IST,  Updated : Apr 25, 2026 03:41 pm IST

पेटीएम ने आगे स्पष्ट किया कि उसकी कोई भी सर्विस पीपीबीएल से जुड़ी नहीं है और उसकी सहायक कंपनियों सहित सभी पेशकश सामान्य रूप से काम कर रही हैं।

Paytm Payments Bank, paytm, One97 Communications Limited, paytm share, paytm share price, rbi, reser- India TV Hindi
सामान्य रूप से काम कर रही है पेटीएम और उसकी सहायक कंपनियां Image Source : PAYTM

भारत का टॉप डिजिटल पेमेंट ऐप पेटीएम (वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड) ने कहा कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) पर भारतीय रिजर्व बैंक की कार्रवाई का कंपनी पर कोई वित्तीय या व्यावसायिक प्रभाव नहीं पड़ेगा। कंपनी ने दोहराया कि बैंकिंग यूनिट के साथ उसका कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक समझौता या जोखिम नहीं है। नोएडा स्थित इस दिग्गज फिनटेक कंपनी ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में बताया कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड स्वतंत्र रूप से काम करता है और इसमें पेटीएम का कोई बोर्ड या मैनेजमेंट हस्तक्षेप नहीं है। 

 पेटीएम का पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के साथ कोई जोखिम या महत्वपूर्ण व्यावसायिक समझौता नहीं

कंपनी ने स्पष्ट किया, ''जैसा कि 1 मार्च, 2024 को पहले ही बताया जा चुका है, कंपनी का पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के साथ कोई जोखिम या महत्वपूर्ण व्यावसायिक समझौता नहीं है। कंपनी द्वारा दी जाने वाली कोई भी सर्विस पेटीएम पेमेंट्स बैंक के साथ साझेदारी में नहीं है। इसके अलावा, पेटीएम पेमेंट्स बैंक स्वतंत्र रूप से संचालित होता है।'' पेटीएम ने ये भी कहा कि कंपनी पर इसका कोई वित्तीय प्रभाव नहीं है, क्योंकि वो 31 मार्च, 2024 को ही पेटीएम पेमेंट्स बैंक में अपने निवेश को बट्टे खाते में डाल चुकी है। 

सामान्य रूप से काम कर रही है पेटीएम और उसकी सहायक कंपनियां

पेटीएम ने आगे स्पष्ट किया कि उसकी कोई भी सर्विस पीपीबीएल से जुड़ी नहीं है और उसकी सहायक कंपनियों सहित सभी पेशकश सामान्य रूप से काम कर रही हैं। पेटीएम ने कहा, ''पेटीएम (One97 Communications Limited) और उसकी सर्विस, बिना किसी रुकावट के चल रही हैं और आगे भी निर्बाध रूप से जारी रहेंगी। इनमें पेटीएम ऐप, पेटीएम यूपीआई, पेटीएम गोल्ड और सहायक व सहयोगी कंपनियों की बाकी सर्विस जैसे पेटीएम क्यूआर, पेटीएम साउंडबॉक्स, पेटीएम कार्ड मशीन, पेटीएम पेमेंट गेटवे और पेटीएम मनी आदि शामिल हैं।''

बताते चलें कि शुक्रवार को वन97 कम्युनिकेशंस के शेयर बीएसई पर 12.75 रुपये (1.10%) की गिरावट के साथ 1147.10 रुपये के भाव पर बंद हुए थे। बीएसई पर कंपनी के शेयरों का 52 वीक हाई 1381.75 रुपये और 52 वीक लो 803.10 रुपये है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा