1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Wipro ने कर्मचारियों को दिया जोर का झटका, मार्जिन पर दबाव के चलते वैरिएबल-पे का भुगतान रोका

Wipro ने कर्मचारियों को दिया जोर का झटका, मार्जिन पर दबाव के चलते वैरिएबल-पे का भुगतान रोका

 Written By: Indiatv Paisa Desk
 Published : Aug 18, 2022 09:12 pm IST,  Updated : Aug 18, 2022 09:12 pm IST

Wipro ने मुख्य रूप से मार्जिन पर दबाव, अपनी प्रतिभा आपूर्ति श्रृंखला में अक्षमता और प्रौद्योगिकी में निवेश के चलते वैरिएबल पे का भुगतान रोक दिया है।

Wipro- India TV Hindi
Wipro Image Source : WIPRO

Wipro के कर्मचारियों के लिए बुरी खबर है। वेरिएबल पे का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को कंपनी ने तगड़ा झटका दिया है। मार्जिन पर दबाव के चलते दुनिया की दिग्गज आईटी कंपनी Wipro लिमिटेड ने कर्मचारियों के वैरिएबल पे का भुगतान रोक दिया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। 

मार्जिन पर दबाव बना कारण 

सूत्रों के मुताबिक Wipro ने मुख्य रूप से मार्जिन पर दबाव, अपनी प्रतिभा आपूर्ति श्रृंखला में अक्षमता और प्रौद्योगिकी में निवेश के चलते वैरिएबल पे का भुगतान रोक दिया है। कंपनी ने एक ई-मेल के जरिये कर्मचारियों को वैरिएबल पे रोकने की जानकारी दी है। 

अधिकारी स्तर के कर्मी हुए वंचित

घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले दो सूत्रों ने बताया कि Wipro के अधिकारी (सी-सूट) स्तर के प्रबंधकों को वैरिएबल पे का कोई हिस्सा नहीं मिलेगा, जबकि नए कर्मचारियों से लेकर टीम प्रमुख को कुल वैरिएबल पे का 70 प्रतिशत मिलेगा। 

शुद्ध लाभ में 21 प्रतिशत की गिरावट 

Wipro का जून, 2022 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,563.6 करोड़ रुपये पर आ गया। कंपनी को एक साल पहले की समान तिमाही में (कंपनी के इक्विटी धारकों के कारण) में 3,242.6 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। Wipro में 30 जून, 2022 तक 2,58,574 कर्मचारी कार्यरत थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा