1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट की ताजा रैंकिंग जारी, जानें कहां है भारत- टॉप पर कौन?

दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट की ताजा रैंकिंग जारी, जानें कहां है भारत- टॉप पर कौन?

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jan 09, 2025 07:07 pm IST,  Updated : Jan 09, 2025 07:07 pm IST

द हेनली पासपोर्ट इंडेक्स 2025 के मुताबिक, सिंगापुर का पासपोर्ट इस लिस्ट में पहले स्थान पर है। सिंगापुर के नागरिक बिना वीजा के सबसे ज्यादा 195 देशों में प्रवेश कर सकते हैं। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर जापान है, जहां के नागरिक 193 देशों में बिना वीजा के प्रवेश कर सकते हैं।

The Henley Passport Index, iata, henley and partners, passport, powerful passport, world's most powe- India TV Hindi
किन देशों में बिना वीजा एंट्री कर सकते हैं भारतीय Image Source : PIXABAY

World's Most Powerful Passports 2025: नए साल की शुरुआत होते ही The Henley Passport Index ने दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। इस साल की रैंकिंग में काफी बदलाव देखने को मिले हैं। बताते चलें कि हेनली एंड पार्टनर्स ने इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के ताजा आंकड़ों पर आधारित साल 2025 की रैंकिंग जारी की है। अलग-अलग देशों के पासपोर्ट की ताकत का अंदाजा इस बात से लगाया जाता है कि वहां के नागरिक कितने देशों में बिना वीजा प्रवेश कर सकते हैं।

पहले स्थान पर किस देश का पासपोर्ट

द हेनली पासपोर्ट इंडेक्स 2025 के मुताबिक, सिंगापुर का पासपोर्ट इस लिस्ट में पहले स्थान पर है। सिंगापुर के नागरिक बिना वीजा के सबसे ज्यादा 195 देशों में प्रवेश कर सकते हैं। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर जापान है, जहां के नागरिक 193 देशों में बिना वीजा के प्रवेश कर सकते हैं। फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, इटली, साउथ कोरिया और स्पेन ये सभी देश तीसरे स्थान पर हैं। इन देशों के लोग बिना वीजा 192 देशों में एंट्री कर सकते हैं।

चौथे और पांचवीं रैंक पर हैं ये देश

इस साल की रैंकिंग में ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, आयरलैंड, लक्जमबर्ग, नीदरलैंड्स, नॉर्वे और स्वीडन चौथे स्थान पर हैं, इन देशों के नागरिक 191 देशों में बिना वीजा के प्रवेश कर सकते हैं। लिस्ट में पांचवें स्थान पर बेल्जियम, न्यूजीलैंड, पुर्तगाल स्विट्जरलैंड और यूनाइटेड किंगडम हैं, यहां के नागरिक 190 देशों में बिना वीजा के एंट्री कर सकते हैं।

किस रैंक पर है भारतीय पासपोर्ट

द हेनली पासपोर्ट इंडेक्स 2025 में भारत का पासपोर्ट 85वें स्थान पर है, जो पिछले साल 80वें स्थान पर था। भारत के नागरिक बिना वीजा के 57 देशों में एंट्री कर सकते हैं। पाकिस्तान इस लिस्ट में 103वें स्थान पर है, जहां के नागरिक 33 देशों में बिना वीजा एंट्री कर सकते हैं। इस लिस्ट में अफगानिस्तान सबसे नीचे 106वें रैंक पर है। अफगानिस्तान के नागरिक 26 देशों में बिना वीजा प्रवेश कर सकते हैं।

किन देशों में बिना वीजा एंट्री कर सकते हैं भारतीय

भारतीय नागरिक अंगोला, बारबाडोस, भूटान, बोलिविया, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड, बुरुंडी, कंबोडिया, केर वर्डी आइलैंड, कोमोरो आइलैंड, कुक आइलैंड, जिबूटी, डॉमिनिका, इथियोपिया, फिजी, ग्रेनेडा, गिनी-बिसाऊ, हैती, इंडोनेशिया, ईरान, जमैका, जॉर्डन, कजाकिस्तान, केन्या, किरिबाती, लाओस, मकाओ, मेडागास्कर, मलेशिया, मालदीव, मार्शल आइलैंड, मॉरिशियस, मॉरिटानिया, माइक्रोनेशिया, नेपाल, म्यांमार, कतर, रवांडा, श्रीलंका, मोंटसेराट, मोजाम्बिक, नियू, पलाऊ आइलैंड, समोआ, सेनेगल, सेशेल्स, सिएरा लियोन, सोमालिया, सेंट किट्स और नेविस, सेंट लूसिया, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस, तंजानिया, थाईलैंड, तिमोर-लेस्ते, त्रिनिदाद और टोबैगो, तुवालु, वानुअतु और जिम्बाब्वे में बिना वीजा के प्रवेश कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा