1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Zomato से लोगों ने इस फेवरेट डिश का इतना दिया ऑर्डर की भर जाएंगे 8 कुतुब मीनार, क्या आपने भी मंगाया?

Zomato से लोगों ने इस फेवरेट डिश का इतना दिया ऑर्डर की भर जाएंगे 8 कुतुब मीनार, क्या आपने भी मंगाया?

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Dec 26, 2023 08:32 am IST,  Updated : Dec 26, 2023 08:32 am IST

बेंगलुरु में 2023 में जोमैटो पर सबसे ज्‍यादा नाश्ते के ऑर्डर दिए, वहीं दिल्ली में सबसे ज्‍यादा देर रात में ऑर्डर दिए गए। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी काे साल का सबसे बड़ा ऑर्डर बेंगलुरु से आया, जहां एक यूजर ने 46,273 रुपये का सिंगल ऑर्डर दिया।

Zomato- India TV Hindi
जोमैटो Image Source : PTI

ऑनलाइन फूड प्लेटफॉर्म जोमैटो से ऑर्डर देने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अब साल खत्म होने को ​है तो Zomato ने लोगों द्वारा मंगाए गए डिश को लेकर दिलचस्प आंकड़ा साझा किया है। फूड एग्रिगेटर एप द्वारा बताए गए डेटा से जानकारी मिली है कि लोगों ने 2023 में सबसे ज्‍यादा बिरयानी ऑर्डर किया। ऑर्डर के रुझान पर जोमैटो की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से 10.09 करोड़ से अधिक बिरयानी ऑर्डर दिए गए-जो दिल्ली में आठ कुतुब मीनारों को भरने के लिए पर्याप्त थे।

स्विगी पर भी बिरयानी बनी पहली पसंद

स्विगी पर बिरयानी लगातार आठवें साल सबसे ज्यादा ऑर्डर की जाने वाली डिश रही। भारत में 2023 में प्रति सेकंड 2.5 बिरयानी का ऑर्डर दिया गया। खाद्य वितरण मंच ने कहा कि हर 5.5 चिकन बिरयानी के साथ एक शाकाहारी बिरयानी का ऑर्डर दिया गया। बिरयानी के प्रति प्रेम तब और बढ़ गया, जब 24.9 लाख उपयोगकर्ताओं ने स्विगी पर बिरयानी के लिए ऑर्डर के साथ शुरुआत की।

फेवरेट डिश में पिज्जा दूसरे नंबर पर रहा

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2023 में 7.45 करोड़ से अधिक ऑर्डर के साथ ज़ोमैटो पर बिरयानी के बाद पिज्जा का नंबर आया, जो कोलकाता के पांच ईडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियमों के क्षेत्र को कवर कर सकता है। डिलीवरी दिग्गज ने कहा, 4.55 करोड़ से ज्‍यादा ऑर्डर के साथ नूडल बाउल तीसरे स्थान पर रहा, जो पृथ्वी की परिधि को 22 बार लपेटने के लिए पर्याप्त था।

बेंगलुरु से सबसे ज्यादा ऑर्डर दिए

जहां बेंगलुरु में 2023 में जोमैटो पर सबसे ज्‍यादा नाश्ते के ऑर्डर दिए, वहीं दिल्ली में सबसे ज्‍यादा देर रात में ऑर्डर दिए गए। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी काे साल का सबसे बड़ा ऑर्डर बेंगलुरु से आया, जहां एक यूजर ने 46,273 रुपये का सिंगल ऑर्डर दिया।

इनपुट: आईएएनएस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा