1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. 2020 में आने वाले iPhones के रियर कैमरा में होगा 3D ToF सेंसर, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

2020 में आने वाले iPhones के रियर कैमरा में होगा 3D ToF सेंसर, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 19, 2019 12:32 pm IST,  Updated : Jul 19, 2019 12:32 pm IST

अगले साल, एप्पल द्वारा महत्वपूर्ण स्पेसिफिकेशन अपग्रेड के साथ चार आईफोन मॉडल लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

2020 iPhones to have 3D ToF sensor in rear camera- India TV Hindi
2020 iPhones to have 3D ToF sensor in rear camera Image Source : 2020 IPHONES TO HAVE 3D T

सैन फ्रांसिस्‍को। अमेरिका की दिग्‍गज टेक्‍नोलॉजी कंपनी एप्‍पल ने खुलासा किया है कि अगले साल लॉन्‍च होने वाले आईफोन मॉडल में वह टाइम ऑफ फ्लाइट (टीओएफ) 3डी सेंसिंग रियर कैमरा सिस्‍टम लगाया जाएगा।

न्‍यूज पोर्टल जीएसएमअरेना ने गुरुवार को अपनी रिपोर्ट में कहा कि इससे पहले ऐसी खबरें थी कि टीओएफ सेंसर को 2019 में लॉन्‍च होने वाले आईफोन में पेश किया जा सकता है लेकिन यह सेंसर इस साल अभी तक तैयार नहीं हो पाया है, इसलिए कंपनी ने अब इसे अगले साल लॉन्‍च होने वाले आईफोन मॉडल में पेश करने की योजना बनाई है।

इसके अलावा क्‍यूपरटीनो स्थित कंपनी की योजना 2020 आईफोन के कैमरा में वर्टीकल कैविटी सरफेस-एमिटिंग लेजर (वीसीएसईएल) का उपयोग करने की भी है। वीसीएसईएल एप्‍पल के ट्रूडेप्‍थ कैमरा का एक प्रमुख उपकरण है, जो फेस आईडी, एनीमोजी और पोर्ट्रेट मोड सेल्‍फी जैसे फीचर को संचालित करता है।  

पिछले साल, प्रसिद्ध एप्‍पल विश्‍लेषक मिंग-ची कू ने कहा था कि 2020 आईफोन में आने से पहले टीओएफ 3डी रियर कैमरा को 2020 आईपैड में पेश किया जा सकता है। अगले साल, एप्‍पल द्वारा महत्‍वपूर्ण स्‍पेसिफ‍िकेशन अपग्रेड के साथ चार आईफोन मॉडल लॉन्‍च किए जाने की उम्‍मीद है।

इनमें से तीन आईफोन ओएलईडी स्‍क्रीन और 5.4 इंच, 6.1 इंच व 6.7 इंच डिस्‍प्‍ले साइज के साथ आएंगे। इन डिवाइस में 5जी कनेक्टिविटी भी होगी। चौथा आईफोन की डिजाइन आईफोन-8 जैसी हो सकती है और यह 5जी कनेक्टिविटी या ओएलईडी पैनल के बिना आ सकता है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा