Monday, February 02, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Acer ने भारतीय बाजार में उतारा सबसे पतला लैपटॉप Swift 7, कीमत 99,999 से शुरू

Acer ने भारतीय बाजार में उतारा सबसे पतला लैपटॉप Swift 7, कीमत 99,999 से शुरू

Acer ने दुनिया का सबसे पतला लैपटॉप स्विफ्ट 7 भारतीय बाजार में पेश कर दिया है। भारत में इस लैपटॉप की कीमत 99,999 रुपये से शुरू होगी।

Sachin Chaturvedi @sachinbakul
Published : Nov 17, 2016 12:38 pm IST, Updated : Nov 23, 2016 02:08 pm IST
Acer ने भारतीय बाजार में उतारा सबसे पतला लैपटॉप Swift 7, कीमत 99,999 से शुरू- India TV Paisa
Acer ने भारतीय बाजार में उतारा सबसे पतला लैपटॉप Swift 7, कीमत 99,999 से शुरू

नई दिल्‍ली। टेक्‍नोलॉजी कंपनी Acer ने दुनिया का सबसे पतला लैपटॉप स्विफ्ट 7 भारतीय बाजार में पेश कर दिया है। दुनिया के सामने Acer स्विफ्ट 7 लैपटॉप की पहली झलक इस साल IFA ट्रेड शो में दिखाई दी थी।

Acer का दावा है कि यह दुनिया का सबसे पतला लैपटॉप है। इसकी मोटाई 1 सेंटीमीटर से भी कम है जो 9.98 मिलीमीटर है।

यह भी पढ़ें- Smart Laptop: कम कीमत पर हाइएंड फीचर्स का फायदा, ये हैं भारतीय बाजार में सस्‍ते लैपटॉप विकल्‍प

भारत में इस लैपटॉप की कीमत 99,999 रुपये से शुरू होगी। कंपनी के मुताबिक यह लैपटॉप 18 नवंबर से Acer एक्सक्लूसिव स्टोर और चुनिंदा मल्टी-ब्रांड स्टोर में मिलेगा।

Acer ने इसकी ऑनलाइन बिक्री के लिए ईकॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के साथ करार किया है। यह 18 नवंबर से फ्लिपकार्ट पर एक्‍सक्‍लूसिव रूप से उपलब्‍ध होगा।

ये हैं भारतीय बाजार में सस्‍ते लैपटॉप विकल्‍प

AFFORDABLES LAPTOPS

lava-twinpadIndiaTV Paisa

datawind-droidsurferIndiaTV Paisa

ASUS-X205TAIndiaTV Paisa

swipe-3g-laptopIndiaTV Paisa

mircromax-lapbookIndiaTV Paisa

यह भी पढ़ें- HP ने भारत में लॉन्‍च किया सबसे पतला लैपटॉप Spectre 13, कीमत 1,19,990 रुपए

  • लैपटॉप में 13.3 इंच का फुल-एचडी (1080×1920 पिक्सल) डिस्प्ले है।
  • जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मौजूद है।
  • इस एसर लैपटॉप का वजन वज़न मात्र 1.1 किलोग्राम है।
  • Acer स्विफ्ट 7 के शुरुआती मॉडल में इंटल के सातवां जेनरेशन कोर आई5 प्रोसेसर है।
  • इसके साथ इस लैपटॉप में 4 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज दी गई है।
  • एसर का दावा है कि इस लैपटॉप की बैटरी करीब 9 घंटे तक चलेगी।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement