1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Jio की टक्‍कर में एयरसेल लाया सबसे सस्‍ता प्‍लान, सिर्फ 2.5 रुपए में मिलेगा 1 जीबी इंटरनेट

Jio की टक्‍कर में एयरसेल लाया सबसे सस्‍ता प्‍लान, सिर्फ 2.5 रुपए में मिलेगा 1 जीबी इंटरनेट

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : Aug 14, 2017 02:09 pm IST,  Updated : Aug 14, 2017 02:09 pm IST

रिलायंस से मुकाबला करने के लिए एयरसेल एक खास ऑफर लेकर आई है। जिसमें केवल 2.5 रुपए में एक जीबी इंटरनेट डेटा मिल रहा है। एयरसेल ने दो नए प्‍लान पेश किए हैं।

Jio की टक्‍कर में एयरसेल लाया सबसे सस्‍ता प्‍लान, सिर्फ 2.5 रुपए में मिलेगा 1 जीबी इंटरनेट- India TV Hindi
Jio की टक्‍कर में एयरसेल लाया सबसे सस्‍ता प्‍लान, सिर्फ 2.5 रुपए में मिलेगा 1 जीबी इंटरनेट

नई दिल्‍ली। अगर आप रिलायंस जियो के प्‍लान को सबसे सस्‍ता मानते हैं तो आपको गलत साबित करने के लिए ये नया प्‍लान आया है। रिलायंस से मुकाबला करने के लिए एयरसेल एक खास ऑफर लेकर आई है। जिसमें केवल 2.5 रुपए में एक जीबी इंटरनेट डेटा मिल रहा है। एयरसेल ने दो नए प्‍लान पेश किए हैं। पहले प्‍लान के तहत ग्राहकों को 84 दिन तक हर रोज दो जीबी डेटा दिया जाएगा। साथ ही सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल की भी सुविधा मिलेगी। यह ऑफर अलग अलग राज्‍यों के लिए अलग अलग कीमत पर है। पूर्वोत्‍तर राज्‍यों में एयरसेल के इस प्रीपेड प्लान की कीमत 419 रुपए से शुरू है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में इस प्लान की कीमत 449 रुपए है।

एयरसेल के 419 रुपए के प्लान की बात करें तो रिलायंस के प्‍लान के मुकाबले इसकी कीमत लगभग आधी है। यहां 84 दिनों तक हर दिन 2 जीबी डेटा के हिसाब से 168 जीबी डेटा दिया जाएगा। वहीं रिलायंस जियो 399 रुपए में 84 दिनों के लिए 84 जीबी डेटा ही देगा। ऐसे में एयरसेल पर मात्र 2.5 रुपए से भी कम में इंटरनेट की सुविधा मिल रही है। वहीं रिलायंस पर यही प्‍लान 5 रुपए के हिसाब से है। हालांकि अंतर स्‍पीड का है। रिलायंस जहां 4जी वोल्‍ट सर्विस दे रही है, वहीं एयरसेल डेटा नेटवर्क पर आपको 3जी या 2जी की स्पीड मिलेगी।

रिलायंस जियो के आने के बाद से अन्‍य कंपनियां भी इसी प्रकार के ऑफर पेश कर चुकी हैं। एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर ने भी 84 दिनों में 84 जीबी डेटा वाले प्रीपेड प्लान पेश कर चुके हैं। 399 रुपये जियो धन धना धन ऑफर में ग्राहक को 84 दिनों के लिए 84 जीबी डेटा मिलता है। लेकिन स्पीड 4जी है। हर दिन 2 जीबी डेटा के लिए ग्राहकों को 509 रुपये वाला प्लान चुनना होगा। लेकिन इसकी वैधता 56 दिनों की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा