1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. एयरटेल ने लॉन्च किए 3 इंटरनेशनल रोमिंग पैक, जानिये पैक के फीचर्स और कीमत

एयरटेल ने लॉन्च किए 3 इंटरनेशनल रोमिंग पैक, जानिये पैक के फीचर्स और कीमत

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 26, 2020 09:00 pm IST,  Updated : Feb 26, 2020 09:03 pm IST

यात्रा से तीस दिन पहले अंतरराष्ट्रीय रोमिंग पैक बुक कराने की सुविधा

Bharti Airtel - India TV Hindi
Bharti Airtel 

नई दिल्ली। भारती एयरटेल ने ग्राहकों को विदेश यात्रा से तीस दिन पहले अंतरराष्ट्रीय रोमिंग पैक बुक कराने की सुविधा दी है। इसके साथ ही ग्राहक एयरटेल थैंक्स एप पर वास्तविक समय में अपने ऐसे पैक के उपयोग की स्थिति जान सकेंगे। कंपनी की विज्ञप्ति के मुताबिक उसका एक ही अंतरराष्ट्रीय रोमिंग पैक 82 देशों में उपयोग किया जा सकता है। ग्राहक एयरटेल थैक्स एप पर जाकर यात्रा के दौरान दूसरा पैक रिचार्ज करा सकेंगे। 

कंपनी ने 799 रुपये, 1199 रुपये और 4,999 रुपये के तीन अलग-अलग पैक उतारे हैं। 799 और 1199 रुपये के पैक में 30 दिन की वैधता, 100 मिनट इनकमिंग-आउटगोइंग मिनट और असीमित इनकमिंग एसएमएस की सुविधा दी गयी है। 1199 रुपये के पैक में ग्राहक को एक जीबी डेटा भी मिलेगा। वहीं 4999 रुपये के पैक में ग्राहक को 10 दिनों के लिए एक जीबी डेटा, 500 इनकमिंग-आउटगोइंग मिनट और असीमित इनकमिंग एसएमएस की सुविधा दी गयी है। 

कंपनी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर शाश्वत शर्मा ने कहा कि पिछली कुछ तिमाही में हमने अंतर्राष्ट्रीय यात्रा करने वाले ग्राहकों की जरूरतों एवं परेशानियों का समाधान करने की दिशा में काम किया और और ग्राहकों के लिए बेहतर सुविधाओं को विकसित किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा