1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. फेसबुक के बाद भारत में फ्री इंटरनेट सर्विस देगी अलीबाबा, टेलीकॉम कंपनियों और वाई-फाई प्रोवाइडर्स कर रही है बात

फेसबुक के बाद भारत में फ्री इंटरनेट सर्विस देगी अलीबाबा, टेलीकॉम कंपनियों और वाई-फाई प्रोवाइडर्स कर रही है बात

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Feb 08, 2017 07:14 pm IST,  Updated : Feb 08, 2017 07:14 pm IST

एक रिपोर्ट के मुताबिक अलीबाबा देशभर में फ्री इंटरनेट प्रोवाइड कराने के लिए टेलीकॉम कंपनियों और वाई-फाई प्रोवाइडर्स से बातचीत कर रही है।

फेसबुक के बाद भारत में फ्री इंटरनेट देगी अलीबाबा! टेलीकॉम कंपनियों और वाई-फाई प्रोवाइडर्स कर रही है बात- India TV Hindi
फेसबुक के बाद भारत में फ्री इंटरनेट देगी अलीबाबा! टेलीकॉम कंपनियों और वाई-फाई प्रोवाइडर्स कर रही है बात

नई दिल्ली। फेसबुक के बाद चीन की इंटरनेट कंपनी अलीबाबा भारत में जल्द ही फ्री इंटरनेट सर्विस दे सकती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अलीबाबा देशभर में फ्री इंटरनेट प्रोवाइड कराने के लिए टेलीकॉम कंपनियों और वाई-फाई प्रोवाइडर्स से बातचीत कर रही है। हालांकि भारत में फ्री इंटरनेट देना कंपनी के लिए इतना आसान नहीं होगा। इससे पहले फेसबुक ने Internet.org और फ्री बेसिक्स प्रोजेक्ट के जरिए भी कुछ ऐसा ही करना चाहा था। लेकिन, नेट निरपेक्षता के सिद्धांतों के कारण फेसबुक को योजना बंद करना पड़ा था।

अलीबाबा के प्रेसिडेंट (मोबाइल बिजनेस ओवरसीज) जैक हुआंग ने बिजनेस इनसाइडर इंडिया को कहा, “हम उन मौकों के बारे में जरूर विचार करें जिसमें हमें सर्विस प्रोवाइडर या वाई-फाई प्रोवाइडर के साथ मिलकर काम करने का मौका मिलेगा। हमारी कोशिश यूजर के लिए डेटा की कीमत कम करनी होगी और कनेक्टिविटी भी पहले की तुलना बेहतर होगी। वाई-फाई प्रोवाइडर से भी हमारी बातचीत हो रही है।”

अलीबाबा का ये है प्लान

  • अलीबाबा अपने प्लान पर काम ही कर रही है।
  • इस संबंध में वह कई भावी साझीदारों से बातचीत भी कर रही है।
  • चीनी कंपनी की योजना कमजोर कनेक्टिविटी वाले राज्यों में इंटरनेट सेवा मुहैया कराने की है।

चीन का पहला बड़ा स्वदेशी विमान इसी साल भरेगा उड़ान, देखिए तस्वीरें

China C919

-1x-1 IndiaTV Paisa

0023ae82ca0f1545201b1b IndiaTV Paisa

264EAE7400000578-2978940-Progress_The_C919_built_by_the_Commercial_Aircraft_Corporation_o-a-42_1425472983375 IndiaTV Paisa

C919-Steph-De-Wolf IndiaTV Paisa

C919 Cockpit IndiaTV Paisa

C-919IndiaTV Paisa

हुआंग ने कहा, “हमारा मानना है कि भारत में सभी राज्यों में कनेक्टिविटी की समस्या नहीं है। इसलिए हम उन राज्यों पर ध्यान केंद्रित रखेंगे जहां पर कनेक्टिविटी की समस्या है। हम सबसे पहले मौजूदा ग्राहकों की जरूरतों का विश्लेषण करेंगे जिन्हें इन सेवाओं की जरूरत है।”

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा