1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Flipkart पर शुरू हुई All Access Sale, डिस्‍काउंट ऑफर के साथ मिल रहा है 25% का कैशबैक

Flipkart पर शुरू हुई All Access Sale, डिस्‍काउंट ऑफर के साथ मिल रहा है 25% का कैशबैक

 Published : Apr 17, 2017 02:50 pm IST,  Updated : Apr 17, 2017 02:50 pm IST

Flipkart पर आज से All Access Sale की शुरूआत हुई है। इस सेल में स्‍क्रीन गार्ड, कवर, पावरबैंक, मैमोरी कार्ड भारी डिस्‍काउंट के साथ उपलब्‍ध है।

Flipkart पर शुरू हुई All Access Sale, डिस्‍काउंट ऑफर के साथ मिल रहा है 25% का कैशबैक- India TV Hindi
Flipkart पर शुरू हुई All Access Sale, डिस्‍काउंट ऑफर के साथ मिल रहा है 25% का कैशबैक

नई दिल्‍ली। ऑनलाइन मोबाइल और इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स एक्‍सेसरीज खरीदने का अच्‍छा समय आ गया है। देश की सबसे बड़ी ईकॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर कस्‍टमर्स के लिए आज से All Access Sale की शुरूआत हुई है। नीचे पढि़ए किस प्रोडक्‍ट पर कितना डिस्‍काउंट। इस सेल में मोबाइल स्‍क्रीन गार्ड, कवर, पावरबैंक, मैमोरी कार्ड के अलावा पैन ड्राइव और हार्ड डिस्‍क भी बेहद कम दाम पर भारी डिस्‍काउंट के साथ उपलब्‍ध है।

इस All Access Sale में डिस्‍काउंट के साथ ही 25 फीसदी तक का कैशबैक भी जीतने का मौका मिल सकता है। यह कैशबैक फोन पे ईवॉलेट से फ्लिपकार्ट पर प्रोडक्‍ट खरीदने पर ही मिलेगा। Flipkart की यह सेल तीन दिन चलेगी, यानि कि आप 19 अप्रैल तक इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। यह भी पढ़ें : भारत में 32 और 64 जीबी वैरिएंट के साथ लॉन्‍च हुआ Moto M, कीमत 15,999 से शुरू

जानिए ऑफर में क्‍या मिल रहा है खास

Flipkart ने अपने इस All Access Sale के तहत प्रोडक्‍ट की विस्‍तृत रेंज पेश की है। अगले तीन दिन फ्लिपकार्ट पर 1 टीबी की हार्ड ड्राइव 399 रुपए में वहीं डब्‍ल्‍यू एलि‍मेंट्स की 2 टीबी की हार्ड ड्राइव 8550 रुपए के बजाए केवल 5799 रुपए में मिल रही है। वहीं सैनडिस्क अलट्रा डुअल 16 जीबी पेनड्राइव 667 रुपये रुपए में मिल रही है। इसकी वास्‍तविक कीमत 850 रुपए है। वहीं सेनडिस्क अल्ट्रा 16 जीबी माइक्रोएसडीएचसी क्लास 10 मैमोरी कार्ड 1220 रुपए के बजाए 909 रुपए में उपलब्‍ध है। यह भी पढ़ें :XOLO ने घटाईं अपने सस्‍ते फोन ERA 2 X की कीमतें, इसी साल जनवरी में हुआ था लॉन्‍च

तस्‍वीरों में देखिए 5,000 रुपए से कम कीमत वाले 4जी स्‍मार्टफोन्‍स

4G smartphones under 5K new

swipe-elite2IndiaTV Paisa

intex-aqua-starIndiaTV Paisa

panasonic-t45IndiaTV Paisa

lava-A76IndiaTV Paisa

xolo-era4gIndiaTV Paisa

कंप्‍यूटर प्रोडक्‍ट के साथ ही लॉजिटेक बी175 वायरलेस माउस 549 रुपए में और आईप्रो आईपी1042 पावरबैंक 10400 एमएएच 649 रुपए में उपलब्‍ध है। इस ऑफर में लैपटॉप स्किन्‍स, कार एक्‍सेसरीज, लैपटॉप बैग्‍स आदि पर भी भारी डिस्‍काउंट मिल रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा